ऑस्ट्रेलिया के सामने नीतीश कुमार रेड्डी का ‘पुष्पा’ सेलिब्रेशन, वीडियो हो रहा वायरल

नीतीश कुमार रेड्डी का 'पुष्पा' सेलिब्रेशन सुर्खियों में आ गया है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे टेस्ट मैच में नीतीश कुमार रेड्डी ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। नीतीश रेड्डी ने शानदार अर्धशतक जड़कर भारत को फॉलोऑन से बचा लिया है।
ऑस्ट्रेलिया के सामने नीतीश कुमार रेड्डी का 'पुष्पा' सेलिब्रेशन, वीडियो हो रहा वायरल

नीतीश कुमार रेड्डी ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी है। भारत को मुश्किल घड़ी से निकालकर नीतीश रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया का घमंड चकनाचूर कर दिया है। नीतीश रेड्डी ने शानदार अर्धशतक लगाने के बाद अब शतक की ओर कदम बढ़ा लिया है। वहीं अर्धशतक के बाद नीतीश रेड्डी द्वारा किया गया सेलिब्रेशन सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल नीतीश कुमार रेड्डी ने अर्धशतक बनाने के बाद ‘पुष्पा’ अंदाज में सेलिब्रेट Video of Nitish Kumar Reddy’s ‘Pushpa’ celebration in front of Australiaकिया है।

इस सेलिब्रेशन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी में नीतीश कुमार रेड्डी ने अर्धशतक लगाने के बाद यह सेलिब्रेशन किया है।

पुष्पा अंदाज में किया सेलिब्रेशन

एक समय पर भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही थी, 221 रन पर टीम ने अपने साथ विकेट गवा दिए थे। भारत फॉलोऑन के खतरे की ओर बढ़ रहा था, लेकिन इस खतरे को नीतीश रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर की पार्टनरशिप ने टाल दिया। नीतीश कुमार रेड्डी ने भारत के लिए एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। नीतीश रेड्डी 85 रन पर नाबाद हैं, उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद पुष्पा अंदाज में सेलिब्रेशन किया, जो भारतीय क्रिकेट फैंस को बेहद पसंद आया। नीतीश रेड्डी ने अपने सेलिब्रेशन के बाद यह स्पष्ट कर दिया कि वह झुकने के लिए तैयार नहीं है और भारत को मुश्किलें घड़ी में से हमेशा निकालने के लिए तैयार है।

वाशिंगटन सुंदर ने दिया पूरा साथ

तीसरे दिन टी तक भारत ने अपनी पहली पारी में 326 रन बना लिए थे। क्रीज पर नीतीश रेड्डी 85 रन और वाशिंगटन सुंदर 40 रन बनाकर नाबाद थे। दोनों ने 100 रन की पार्टनरशिप पर पूरी कर ली है और भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। नीतीश रेड्डी ने 70 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौक लगा दिए हैं, जबकि 1 शानदार छक्का जड़ा है। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने भी अपनी पारी में एक शानदार चौका जड़ा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews