पीएम मोदी और यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल का यह वीडियो हो रहा खूब वायरल, पढ़ें यह खबर

प्रंधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में क्रिस गेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पीएम मोदी और यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल का यह वीडियो हो रहा खूब वायरल, पढ़ें यह खबर

यूनिवर्सल बॉस के नाम से फेमस क्रिस गेल ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। दरअसल उनका स्टाइल और मजाकियां अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आता है। वहीं अब सोशल मीडिया पर उनका एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस वीडियो को क्रिस गेल ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

दरअसल गुरुवार को भारत और जमैका के बीच एक आधिकारिक बैठक का आयोजन किया गया था। इस दौरान प्रंधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जमैका के पीएम एंड्रयू होलनेस एक साथ नजर आए। जानकारी के अनुसार इस दौरान दोनों देशों के संबंध को लेकर कई बातें की गई। वहीं इस मीटिंग के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और जमैका के बीच का संबंध बहुत ही खास है, दोनों देश उसेन बोल्ट की तेज रफ्तार से भी तेज आगे बढ़ेंगे।

क्रिस गेल ने तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किए शेयर

दरअसल इस मीटिंग के दौरान क्रिकेट की दुनिया के यूनिवर्स बॉस भी मौजूद रहे। क्रिस गेल ने यह मीटिंग की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। वहीं वीडियो को उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया। दरअसल अक्सर क्रिस गेल भारत के त्यौहार पर और भारतीय फिल्मों को लेकर वीडियो डालते रहते हैं। ऐसे में उनका यह भारत के प्रति प्रेम उनके फैंस को बेहद पसंद आता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना बेहद सम्मान की बात : क्रिस गेल

जानकारी के अनुसार यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। वहीं इसपर कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा कि- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना बेहद सम्मान की बात है। इसके साथ ही उन्होंने जमैका और भारत के बीच के संबंध को दोनों देशों के तिरंगे से दर्शाया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews