एशियन गेम्स के ट्रायल के लिए पहुंची विनेश फोगाट, 53 किलोग्राम वर्ग की प्रतिस्पर्धा में लेंगी भाग

महिला पहलवान विनेश फोगाट एशियन गेम्स का ट्रायल देने के लिए पहुंची। यहां उनका चयन 53 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा के लिए किया गया है। अगर वह ट्रायल प्रतियोगिता जीतती हैं तो एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकेंगी।
Vinesh Phogat

भारत की फेमस रेसलर विनेश फोगाट इंदिरा गांधी स्टेडियम में एशियाई गेम 2026 के चयन के लिए ट्रायल करने के लिए पहुंची। पिछले कुछ दिनों से वह वैसे भी चर्चा में बनी हुई हैं। अब जब ट्रायल देने पहुंची तब वजन करने के बाद उन्हें यह बताया गया कि वह सिर्फ 50 किलोग्राम वर्ग की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकती हैं। इस बात का महिला पहलवान को विरोध जताते हुए देखा गया।

जब दिनेश कोई कहा गया कि वह केवल 50 किलोग्राम वर्ग में भाग ले सकती हैं। तब उन्हें यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने कहा कि महासंघ की ओर से उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। जब विवाद बढ़ गया उसके बाद WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने हस्तक्षेप किया और कहा कि 53 किलोग्राम वर्ग के ट्रायल में भी विनेश भाग ले सकती हैं।

53 किलोग्राम वर्ग ट्रायल में भाग लेंगी विनेश

विनेश फोगाट ने अब तक हुए इवेंट में 50 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लिया था, जिसमें पेरिस ओलंपिक 2024 में शामिल है। अब उन्हें 53 किलोग्राम वर्ग के मुकाबले में मुकाबला करते देखा जाएगा। बता दें कि एशियाई गेम्स 2026 में महिला पहलवान के चयन के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रायल चल रहा है।

WFI प्रेसिडेंट का क्या कहना

इस मामले में WFI प्रेसिडेंट संजय सिंह ने बताया कि दिनेश के आरोप लगाने के बाद हमने अधिकारियों से उनका वजन मापने को कहा। हम किसी के साथ भेदभाव नहीं करना चाहते। विनेश फोगाट ने हमें नहीं बताया था कि वह किस वर्ग में मुकाबला करना चाहती हैं फिर भी हमने उन्हें शामिल कर लिया। उनका वजन 53.9 था और उन्हें 53 किलोग्राम वर्ग की कैटेगरी में शामिल किया गया है।

Video Credit: ANI

किससे होगा मुकाबला

इस वर्ग किलोग्राम में विनेश का मुकाबला पहलवान अंतिम पंघाल और मीनाक्षी गोयत से हो सकता है। इस बारे में विनेश का कहना है कि कम से कम 2 सालों तक प्रतिस्पर्धी कुश्ती जारी रखने के इरादे से मैदान में उतरी हैं। उन्होंने कहा कि मैं यहां काम से कम 2 साल के लिए हूं।

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी थी अनुमति

बता दें कि हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने डब्ल्यूएफआई को यह निर्देश दिया था कि विनेश को प्रतिष्ठ खिलाड़ी के रूप में मान्यता देते हुए एशियन गेम्स के ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी जाए। इसके बाद उन्हें ट्रायल देने का मौका मिला है। 53 वर्ग किलोग्राम सहित कई भार वर्ग में वह प्रतियोगिता कर चुकी हैं। जो पहलवान ट्रायल में जीतेंगे उन्हें एशियन गेम में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews