एक बार फिर लंदन की सड़कों पर टहलते हुए दिखाई दिए विराट-अनुष्का, जानिए कैमरा देखकर कैसा रहा उनका रिएक्शन

विराट कोहली अब मैदान से दूर, परिवार संग लंदन में समय बिता रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अनुष्का शर्मा के साथ लंदन की सड़कों पर विराट कोहली घुमते हुए नजर आए हैं। बता दें कि मई 2025 में टेस्ट से संन्यास के बाद अब विराट कोहली सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे।
एक बार फिर लंदन की सड़कों पर टहलते हुए दिखाई दिए विराट-अनुष्का, जानिए कैमरा देखकर कैसा रहा उनका रिएक्शन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन की सड़कों पर टहलते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल वीडियो में कोहली एक बार पीछे पलटकर कैमरे की ओर देखते हैं, फिर अनुष्का के साथ आगे बढ़ जाते हैं। ये पहली बार नहीं है जब लंदन में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की झलक सभी के सामने आई है।

दरअसल विराट कोहली फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। ऐसे में फैंस को भी अब उनकी मैदान से ज़्यादा पर्सनल लाइफ में दिलचस्पी रहती है। खासतौर पर जब से उन्होंने टेस्ट और टी20 से संन्यास लिया है।

टेस्ट से संन्यास के बाद कैसी है विराट की लाइफस्टाइल

वहीं मई 2025 में विराट कोहली ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। ये फैसला चौंकाने वाला था क्योंकि उस समय वो फॉर्म में थे और टीम इंडिया के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक थे। हालांकि संन्यास के बाद उन्होंने प्रोफेशनल लाइफ से थोड़ी दूरी बना ली है और पारिवारिक जीवन को प्राथमिकता दे रहे हैं। बता दें कि उन्होंने अब सिर्फ वनडे क्रिकेट तक खुद को सीमित कर लिया है। साल 2024 में कोहली ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट से भी संन्यास ले लिया था।

वनडे में विराट को देखने के लिए बेताब फैंस

दरअसल विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास के बाद शुभमन गिल ने उनकी जगह संभाली और बैक टू बैक शतक जड़कर खुद को साबित किया है। विराट कोहली के संन्यास के बाद फैंस में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं, लेकिन अब उनकी झलक मैदान से ज़्यादा लंदन की सड़कों पर देखने को मिल रही है। बता दें कि विराट कोहली आखिरी बार पब्लिकली क्रिकेट मैदान में आईपीएल 2025 के फाइनल में दिखे थे, जब उन्होंने अपनी टीम RCB को 18 साल बाद पहली ट्रॉफी दिलाई थी। इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल था। लेकिन अगले ही दिन बेंगलुरु में हुई विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मच गई जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। हालांकि अब फैंस वनडे में उन्हें देखने के लिए बेताब हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews