Hindi News

मुंबई की सड़कों पर स्कूटी राइड करते नजर आए Virat Kohli और Anushka Sharma, वायरल हुई तस्वीरें

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। इंडिया के दमदार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) क्रिकेट से मिले अपने ब्रेक को इंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। उन्हें अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ मड आइलैंड में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के बाद स्कूटी की सवारी करते हुए देखा गया। अपनी इस राइड के दौरान विरुष्का ने ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए हेलमेट लगाया हुआ था।

दोनों की इस स्कूटी राइड की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कपल ने काले रंग का हेलमेट लगाया हुआ है। विराट स्कूटी चला रहे हैं और अनुष्का उनके पीछे बैठी हुई हैं। अनुष्का ने फुल ब्लैक आउटफिट पहना है। वहीं विराट कोहली व्हाइट स्नीकर्स और हरे रंग की शर्ट को ब्लैक जींस के साथ पहने दिखाई दिए।

Must Read- मंत्री कमल पटेल का कमलनाथ पर हमला, कहा-कांग्रेस की सरकार रहते हुए किसानों का खूब जी भर के नुकसान किया 

करियर की बात करें तो फिलहाल विराट कोहली (Virat Kohli) अपने बुरे दिन से गुजर रहे हैं। ना जाने कितने दिन बीत गए हैं लेकिन उन्होंने अपना शतक नहीं बनाया है। 23 नवंबर 2019 को उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में 136 रन बनाकर अपना आखिरी शतक बनाया था। ये उनका इंटरनेशनल लेवल पर बनाया गया 70वां शतक था।

विराट कोहली को वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम दिया गया था इसके बाद जिंबाब्वे दौरे पर भी वह टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। अब उन्हें सीधा एशिया कप के जरिए टीम में एंट्री मिलेगी। इस महीने की 27 तारीख से एशिया कप की शुरुआत होने जा रही है जो 11 सितंबर तक चलेगा। टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews