मेलबर्न टेस्ट मैच में आमने-सामने आए विराट कोहली और सैम कोंस्टस, आउट होने के बाद कोंस्टस ने विराट को बताया अपना पसंदीदा क्रिकेटर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में विराट कोहली और सैम कोंस्टस के बीच नोकझोंक देखने को मिली। इसके बाद सैम कोंस्टस का नाम चर्चा में आ गया। सैम कोंस्टस ने अपने डेब्यू मैच में भारत के खिलाफ शानदार पारी खेली है।
मेलबर्न टेस्ट मैच में आमने-सामने आए विराट कोहली और सैम कोंस्टस, आउट होने के बाद कोंस्टस ने विराट को बताया अपना पसंदीदा क्रिकेटर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्राफी खेली जा रही है। इस सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। वहीं इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेब्यू कर रहे हैं, सैम कोंस्टस ने खूब चर्चाएं बटोरी है। सैम कोंस्टस ने अपने पहले मैच में शानदार 60 रनों की पारी खेली है। वहीं इस दौरान उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। बता दें कि सैम कोंस्टस अभी मात्र 19 साल के हैं।

सैम कोंस्टस ने अपनी पारी में 65 गेंदों का सामना किया। जसप्रीत बुमराह के ओवर में उन्होंने 2 चौके और 1 जबरदस्त छक्का लगाया। वहीं इस दौरान पहले सेशन में विराट कोहली और सैम कोंस्टस आमने-सामने आ गए।

कोहली को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के पहले सेशन के दौरान विराट कोहली और सैम कोंस्टस के बीच गरमा-गर्मी का माहौल देखने को मिला, जिसके चलते अंपायर को दोनों के बीच मामला शांत कराना पड़ा। हालांकि बाद में सैम कोंस्टस को रविंद्र जडेजा ने शिकार बनाया। आउट होने के बाद सैम कोंस्टस की ओर से विराट कोहली को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया गया। जिसके बाद उनके नाम की चर्चा और तेज हो गई। दरअसल एक तरफ मैदान पर विराट कोहली और सैम कोंस्टस आमने-सामने आ गए तो दूसरी और सैम कोंस्टस ने विराट कोहली को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया है।

जानिए विराट को लेकर क्या बोले सैम कोंस्टस

सैम कोंस्टस ने अपनी पारी के बाद एक ऑस्ट्रेलिया मीडिया चैनल को बताया कि विराट कोहली उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं। विराट कोहली जो भी करते हैं, वह अविश्वसनीय है। दरअसल विराट को लेकर सैम कोंस्टस ने कहा कि “विराट जो भी करते हैं, वह शानदार होता है।” हालांकि विराट कोहली की ओर से सैम कोंस्टस का मैदान पर स्वागत आक्रमक अंदाज में किया गया। दोनों के बीच मैदान में नोकझोंक देखने को मिली। हालांकि इसको लेकर सैम कोंस्टस ने कहा कि ‘यह सब क्रिकेट में होता ही है, भावनाएं हम दोनों पर हावी हो गई थी।’

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews