Virat Kohli: दोबारा पिता बने विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को दिया जन्म, रखा ये नाम

Virat Kohli

Virat Kohli & Anushka Sharma: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी, रन मशीन विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दोबारा माता-पिता बन गए हैं। अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए दिया है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

दोबारा माता-पिता बने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक ही पोस्ट को शेयर किया है। उस पोस्ट में लिखा है कि सभी को बताते हुए यह खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को वमिका के छोटे भाई और अपने बच्चे अकाय का इस दुनिया में स्वागत किया है। पोस्ट में आगे लिखा है कि जीवन के इस खूबसूरत वक्त में आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। वहीं इस वक्त गोपनीयता का सम्मान करने का अनुरोध भी किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

विराट कोहली के टेस्ट सीरीज न खेलने का हुआ खुलासा

गौरतलब है कि विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ हो रहे टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो मुकाबले में टीम में शामिल थे। लेकिन उन्होंने अपना नाम टीम से वापस ले लिया था। वहीं अब इस बात का खुलासा हो गया है कि विराट कोहली अपनी पत्नी की प्रेगनेंसी के कारण टेस्ट सीरीज में नहीं खेल रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews