विराट कोहली को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल हुए पूरे, जानिए कैसे बने आम प्लेयर से क्रिकेट जगत के किंग

क्रिकेट जगत में किंग के नाम से जाने वाले विराट कोहली को आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल पूरे हो गए हैं। दरअसल आज के दिन ही किंग कोहली ने क्रिकेट में डेब्यू किया था।
विराट कोहली को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल हुए पूरे, जानिए कैसे बने आम प्लेयर से क्रिकेट जगत के किंग

भारतीय क्रिकेट के स्टार प्लेयर, विराट कोहली, ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल पूरे कर लिए हैं। दरअसल आज यानी 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे करियर की शुरुआत करने वाले विराट कोहली का क्रिकेट करियर सफलता और उपलब्धियों से भरा रहा है। वहीं ‘किंग कोहली’ के नाम से मशहूर विराट कोहली ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी और हार्डवर्क से क्रिकेट की दुनिया में एक अनूठी छाप छोड़ी है।

श्रीलंका के खिलाफ खेला था पहला मैच:

दरअसल विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में शुरू हुआ, जब उन्होंने अपना पहला वनडे मैच खेला। शुरुआत के दिनों में, विराट को भारतीय टीम में एक युवा खिलाड़ी के रूप में देखा जाता था, जो अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे थे।

उस समय दुनिया का कोई भी क्रिकेटप्रेमी यह अंदाजा नहीं लगा सकता था, कि विराट एक दिन क्रिकेट की दुनिया के किंग बन जाएंगे। विराट की लगन, मेहनत और विशिष्ट क्षमता ने उन्हें जल्दी ही एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभार दिया। दरअसल अपने पदार्पण मैच में कोहली ने 22 रन बनाये, लेकिन यह केवल शुरुआत थी। उन्होंने जल्द ही क्रिकेट प्रेमियों के बीच अपनी खास पहचान बना ली और खेल के मैदान पर अपनी शानदार पहचान बनाई।

अकेले ही मैच की दिशा बदलने की ताकत रखने वाले खिलाडी

बता दें कि शुरुआती दिनों में ही विराट ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित करना शुरू कर दिया। चाहे वह तनावपूर्ण स्थिति हो या मुश्किल पिच, विराट ने हर चुनौती का सामना करके खुद को शानदार खिलाडी साबित किया। वहीं उनकी विशेषता यह थी कि वह अकेले ही मैच की दिशा बदलने की ताकत रखते थे। उनकी आक्रामक खेल शैली और रन बनाने की अनूठी क्षमता ने उन्हें तेजी से टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल कर दिया।

कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा

वनडे क्रिकेट में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विराट कोहली ने समय के साथ सभी क्रिकेट प्रारूपों में अपनी पहचान बनाई। 2010 में उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में कदम रखा और 2011 में टेस्ट क्रिकेट में भी पदार्पण किया। इन तीनों प्रारूपों में जगह बनाने के बाद, कोहली ने लगातार उत्कृष्ट खेल प्रदर्शित किया और कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके रिकॉर्ड्स इस बात का प्रमाण हैं कि उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट में अपनी अद्वितीय क्षमताओं से सभी को प्रभावित किया और अपने समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाई।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews