सैम कोनस्टास से टकराना कोहली को पड़ा महंगा, ICC ने लगाया मैच फीस का 20% जुर्माना

मेलबर्न टेस्ट मैच के दौरान सैम कोनस्टास से हुई नोकझोंक विराट कोहली को भारी पड़ गई है। दरअसल आईसीसी की ओर से बड़ा फैसला लेते हुए विराट कोहली पर 20% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है।
सैम कोनस्टास से टकराना कोहली को पड़ा महंगा, ICC ने लगाया मैच फीस का 20% जुर्माना

भारत इस समय ऑस्ट्रेलिया के साथ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज खेल रहा है। इस सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 311 रन बना लिए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से 19 साल के सैम कोनस्टास ने डेब्यू किया है। इस डेब्यू मैच में ही सैम कोनस्टास चर्चा में आ गए हैं। बल्लेबाजी के दौरान सैम कोनस्टास मैदान पर विराट कोहली से भिड़ गए।

हालांकि यह नोकझोंक विराट कोहली को बड़ी महंगी पड़ी है। विराट कोहली ने मैदान पर सैम कोनस्टास को कंद्दे से टक्कर मार दी थी, जिसके चलते अब आईसीसी ने फैसला लेते हुए कोहली पर मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही उन्हें एक डिमैरिट पॉइंट भी दिया गया है।

किस नियम का कोहली ने किया उल्लंघन?

दरअसल विराट कोहली द्वारा आईसीसी के नियम 2.12 का उल्लंघन किया गया है, जिसके चलते आईसीसी ने यह बड़ा फैसला लिया है। इस नियम के चलते अगर कोई खिलाड़ी मैदान में अनुचित तरीके से किसी अन्य प्लेयर के साथ व्यवहार करता है, तो उस पर यह जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा यदि कोई प्लेयर जानबूझकर किसी खिलाड़ी की ओर आगे बढ़ता है, या फिर अंपायर को कंधे से टक्कर मारता है तो उसे आईसीसी द्वारा दंडित किया जा सकता है। बता दें कि विराट कोहली और सैम कोनस्टास के बीच हुई इस नोक झोक में विराट कोहली ने इसी नियम का उल्लंघन किया था। जिसे देखते हुए आईसीसी ने यह जुर्माना लगाया है।

जानिए क्या हुआ था?

मैच के पहले दिन 10वे ओवर के दौरान जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे। वहीं इस दौरान सैम कोनस्टास ने शानदार बल्लेबाजी की, बुमराह की गेंद पर सैम कोनस्टास ने एक कड़क डिफेंस किया। वहीं गेंद उठाने के बाद विराट कोहली कोनस्टास की तरफ तेजी से बड़े और उन्हें कंधे से टक्कर मार दी। इसका जवाब सैम कोनस्टास की ओर से भी दिया गया। जिसके बाद दोनों के बीच नोक झोक देखने को मिली। हालांकि अंपायर द्वारा दोनों खिलाड़ियों के बीच माहौल को शांत कराया गया। इस दौरान उस्मान ख्वाजा भी अपने खिलाड़ी को समझाते हुए दिखाई दिए। वहीं अब आईसीसी की ओर से कोहली पर जुर्माना लगाया गया है। कोहली की इस हरकत को लेकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की पोंटिंग ने आपत्ति जताई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews