केन विलियमसन के संन्यास पर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘विरोधी से दोस्ती तक का ये सफर हमेशा याद रहेगा’

केन विलियमसन के संन्यास पर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस भावुक हैं। दरअसल न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली ने खास संदेश साझा किया है। इस दौरान विराट कोहली ने दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती से जुड़े यादगार पलों का जिक्र किया है।
केन विलियमसन के संन्यास पर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- 'विरोधी से दोस्ती तक का ये सफर हमेशा याद रहेगा'

केन विलियमसन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की खबर ने क्रिकेट जगत को भावुक कर दिया है। दरअसल न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दुनिया के सबसे सम्मानित बल्लेबाजों में गिने जाने वाले विलियमसन ने अपने करियर को अलविदा कहने का फैसला किया। वहीं उनके इस फैसले के बाद भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक खास संदेश शेयर किया है, जिसने फैंस को भी भावुक कर दिया है।

दरअसल विराट कोहली और केन विलियमसन को मॉडर्न क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ियों में गिना जाता है। वहीं दोनों ने कई सालों तक अपनी-अपनी टीमों की अगुवाई की है और मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ शानदार मुकाबले खेले हैं।

विराट कोहली का भावुक संदेश

वहीं केन विलियमसन के संन्यास के बाद विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक प्रतिद्वंद्वी से दोस्त बनने तक का सफर बेहद खास रहा है। दरअसल उन्होंने कहा कि इतने वर्षों तक विलियमसन को बल्लेबाजी करते देखना और उनके खिलाफ खेलना उनके लिए शानदार अनुभव रहा है। विराट कोहली ने यह भी कहा कि क्रिकेट के अलावा दोनों के बीच कई ऐसे विचार और अनुभव साझा हुए, जिन्हें वह हमेशा याद रखेंगे।

शाबाश दोस्त, जिंदगी तो अभी शुरू हुई है: विराट कोहली

दरअसल विराट कोहली ने अपने संदेश में यह भी कहा कि जब भी उनकी और विलियमसन की बातचीत हुई, वह पल उनके लिए खास रहे। उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान को बधाई देते हुए कहा कि अब वह अपने करियर की उपलब्धियों का आनंद लेने के हकदार हैं। विराट कोहली ने कहा कि “शाबाश दोस्त, जिंदगी तो अभी शुरू हुई है”।

शानदार रहा विलियमसन का करियर

केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं आंकड़ों पर नजर डालें तो विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए 110 टेस्ट मैचों में 9515 रन बनाए। वहीं 175 वनडे मुकाबलों में उनके नाम 7257 रन दर्ज हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उन्होंने 93 मैच खेलते हुए 2575 रन बनाए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews