15 जनवरी से Virat Kohli का है खास कनेक्शन, आज फिर दिखाया कमाल

Virat Kohli

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक के बाद एक कमाल दिखाते नजर आ रहे हैं। इन दिनों वो फॉर्म में नजर आ रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में एक बार फिर उन्होंने कमाल कर दिखाया और सीरीज के दूसरे शतक समेत 74वां इंटरनेशनल शतक लगा दिया।

15 जनवरी और  Virat Kohli

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन विराट ने एक ही दिन अपना चौथा इंटरनेशनल शतक जड़ दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि 15 जनवरी के दिन कोहली ने एक बार फिर शतक जड़कर नया रिकॉर्ड बना लिया है। अगर कोई विराट के बारे में ये जानना चाहे कि उनकी पसंदीदा डेट कौन सी होगी तो हर कोई उनकी बर्थडे डेट या फिर अनुष्का और वामिका की बर्थ डेट का अंदाजा लगाएगा। लेकिन असल में शायद 15 जनवरी विराट की पसंदीदा डेट है।

आज उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में चौथी बार एक ही डेट पर शतक लगाया है। इसके पहले वो 2017, 2018 और 2019 में भी सफल शतक जड़ा था। 2017 में उन्होंने 122 रन की पारी खेली थी। 2018 में उन्होंने 153 रन साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाए थे। वहीं 2019 में 104 रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए थे।

आज के मैच की बात करें तो उन्होंने 110 गेंद की तूफानी पारी खेलते हुए 166 रन जड़ दिए। इस सीरीज में ये उनका दूसरा शतक था, पहले मैच में भी उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। दूसरे मैच में तो वो धमाल नहीं मचा सके लेकिन तीसरे मैच में फिर से कमाल दिखाते हुए उन्होंने शतक जड़ दिया। इसके साथ भारत ने ये सीरीज भी अपने नाम कर ली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews