Hindi News

विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर क्यों देनी पड़ गयी सफाई? जानिए किस पोस्ट को कर दिया था गलती से लाइक

Written by:Rishabh Namdev
Published:
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि उन्होंने एक फैन पेज पोस्ट को गलती से लाइक किया। इस घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। जानें पूरा मामला क्या है जिसके कारण विराट कोहली को सफाई देना पड़ी।
विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर क्यों देनी पड़ गयी सफाई? जानिए किस पोस्ट को कर दिया था गलती से लाइक

विराट कोहली ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि एक फैन पेज पोस्ट को उन्होंने गलती से लाइक कर दिया था। विराट ने लिखा, “मैं साफ करना चाहता हूं कि फीड स्क्रॉल करते वक्त गलती से एक पोस्ट पर लाइक हो गया। इसमें मेरा कोई इरादा नहीं था। कृपया इसे बढ़ा-चढ़ाकर न देखें।” इस घटना ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। दरअसल विराट कोहली ने गलती से जिस पोस्ट लाइक किया था वह एक्ट्रेस अवनीत कौर की पोस्ट थी जिसे उनके फैन पेज पर पोस्ट किया गया था।

जानकारी के अनुसार ये पोस्ट 30 अप्रैल को एक फैन पेज द्वारा शेयर की गई थी, जिसमें अवनीत हरे टॉप और छोटी स्कर्ट में नजर आई थीं। पोस्ट को ढेर सारे लाइक्स मिले, लेकिन विराट का लाइक देखकर लोग हैरान रह गए। खास बात ये कि विराट अवनीत को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी नहीं करते हैं।

विराट कोहली ने सफाई दी

जानिए क्या है पूरा मामला

बता दें कि इस लाइक की टाइमिंग भी चर्चा में रही, क्योंकि 1 मई को अनुष्का शर्मा का बर्थडे था, और उसी दिन विराट ने अनुष्का के लिए प्यारा पोस्ट डाला था। सोशल मीडिया पर लोगों ने मीम्स बनाए, जैसे “कोहली भाई, ये क्या कर दिया?” और “अकाय बेटा, पापा को फोन दे दो।” विराट कोहली के इस लाइक ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी। दरअसल फैंस ने इसकी टाइमिंग को लेकर सवाल उठाए, क्योंकि ये अनुष्का के बर्थडे वाले दिन हुआ। कुछ लोगों ने इसे मजाक में लिया, लेकिन कई ने अनुष्का को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “विराट भाई, अनुष्का का बर्थडे है और आप दूसरी पोस्ट लाइक कर रहे हैं?” वहीं, कुछ फैंस ने विराट का सपोर्ट करते हुए कहा कि ये बस एक गलती थी।

विराट ने जल्दी ही इस लाइक को हटा लिया

वहीं दूसरी ओर अवनीत कौर ने इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। विराट ने जल्दी ही इस लाइक को हटा लिया था, लेकिन तब तक स्क्रीनशॉट्स वायरल हो चुके थे।बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड और क्रिकेट की सबसे पॉपुलर जोड़ी हैं। दोनों ने 2017 में शादी की थी और उनके दो बच्चे भी हैं जिनका नाम वामिका और अकाय है। अनुष्का आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं और अब वो जल्द ही एक नई मूवी में वापसी करने वाली हैं। वहीं दूसरी और अवनीत कौर ने टीवी शो ‘अलादीन’ से फेम पाया और अब वो ‘लव इन वियतनाम’ और हॉलीवुड फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रिकॉर्डिंग’ में काम कर रही हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews