टीम इंडिया को बड़ी राहत! विराट कोहली पूरी तरह फिट, इस दिन होगी धमाकेदार वापसी!

विराट कोहली की वापसी को लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म होता दिख रहा है। दरअसल IPL 2026 फाइनल में लगी हैमस्ट्रिंग चोट के बाद मैदान से दूर रहे विराट कोहली अब पूरी तरह फिट बताए जा रहे हैं।
टीम इंडिया को बड़ी राहत! विराट कोहली पूरी तरह फिट, इस दिन होगी धमाकेदार वापसी!

विराट कोहली एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी में नजर आने के लिए तैयार हैं। दरअसल जनवरी 2026 के बाद से वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर थे और आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में खेले थे। बता दें कि IPL 2026 के फाइनल में लगी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके थे। अब सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने के लिए तैयार हैं।

दरअसल भारतीय टीम के लिए विराट की वापसी बेहद अहम मानी जा रही है। इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अनुभवी बल्लेबाज की मौजूदगी बल्लेबाजी क्रम को मजबूती दे सकती है। हालांकि अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट और मैच से पहले मेडिकल अपडेट के आधार पर होगा।

विराट का खेलना फिटनेस पर करेगा निर्भर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले ही विराट को इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया था, लेकिन यह भी स्पष्ट किया था कि उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कोहली पूरी तरह फिट हैं और उन्हें मैदान पर उतरने की मंजूरी मिल चुकी है। हाल ही में विराट को पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगर के साथ नेट्स में अभ्यास करते हुए देखा गया था। अभ्यास के दौरान उनकी मूवमेंट और फिटनेस सामान्य नजर आई, जिससे उनकी वापसी की अटकलें और तेज हो गईं। टीम इंडिया के लिए यह राहत की खबर है क्योंकि आगामी वनडे मुकाबलों में अनुभव और स्थिरता दोनों की जरूरत होगी।

इन बल्लेबाजों से मिलेगी मजबूती

दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज एक साथ उतर सकते हैं। ऐसे में मध्यक्रम पहले की तुलना में कहीं ज्यादा मजबूत दिखाई देगा। विराट का अनुभव दबाव वाले मैचों में हमेशा टीम के काम आया है और इस सीरीज में भी उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी।

ODI सीरीज का पूरा शेड्यूल

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 14 जुलाई से शुरू होगी। पहला मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 16 जुलाई को कार्डिफ में होगा, जबकि तीसरा और अंतिम मुकाबला 19 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस सीरीज को दोनों टीमों के लिए आगे की अंतरराष्ट्रीय तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

स्क्वाड पर डालें नजर

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्यांश शेडगे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews