विराट कोहली का ICC फाइनल का रिकॉर्ड देखकर चौंक जाएंगे आप! क्या भारतीय फैंस की उम्मीद पर खरे उतरेंगे?

चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच 9 मार्च को दुबई क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में सभी की निगाहें विराट कोहली पर टिकी रहेंगी। दरअसल, सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला था, ऐसे में भारतीय फैंस को एक बार फिर उनसे बड़े स्कोर की उम्मीद रहेगी।
विराट कोहली का ICC फाइनल का रिकॉर्ड देखकर चौंक जाएंगे आप! क्या भारतीय फैंस की उम्मीद पर खरे उतरेंगे?

विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाया था और भारत को जीत दिलाई थी। वहीं, अब चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा, जो दुबई क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में ही होगा। इस खबर में हम आपको आईसीसी इवेंट्स के फाइनल में विराट कोहली के रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे।

विराट कोहली आईसीसी के कई इवेंट्स के फाइनल मुकाबले खेल चुके हैं, ऐसे में भारतीय फैंस को उनसे फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद रहती है। दरअसल, विराट कोहली भारतीय टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकालने में माहिर हैं, हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताए थे।

जानिए कैसा है विराट कोहली का फाइनल का रिकॉर्ड

बता दें कि विराट कोहली अपने क्रिकेट करियर में आईसीसी के नौ फाइनल मुकाबले खेल चुके हैं और उनके फाइनल मुकाबलों के रिकॉर्ड को देखकर भारतीय फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, इन नौ मुकाबलों में विराट कोहली ने सिर्फ तीन मैचों में अर्धशतक लगाए हैं, जबकि एक भी मुकाबले में वह शतक नहीं बना सके हैं। हालांकि, ये अर्धशतक काफी महत्वपूर्ण रहे हैं। विराट कोहली ने 2011 के वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले भी खेले थे।

शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली

दरअसल, 2011 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 35 रन बनाए थे, जबकि 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 43 रन बनाए थे। हालांकि, 2014 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 77 रनों की अहम पारी खेली थी। लेकिन 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में विराट कोहली मात्र पांच रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं, 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 रनों की पारी खेली थी और 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की पारी खेली थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews