इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बढ़ी भारत की चिंता, विराट कोहली हुए 2 मैच से बाहर

Virat Kohli

Ind vs Eng Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज होने वाली है। जिसका पहला मुकाबला 25 जनवरी से खेला जाएगा। जिसको लेकर एक बड़ी खबर सामने निकलकर आई है। बता दें विराट कोहली शुरू के दो टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। इस खबर को भारतीय क्रिकेट काउंसिल बोर्ड (BCCI) की तरफ से ट्विट कर जानकारी दी गई। ऐसे में विराट कोहली का दो टीमों के लिए बाहर निकलना भारतीय टीम के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं।

BCCI ने ट्विट कर दी जानकारी

आपको बता दें भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 2 फरवरी से विशाकापट्टनम में खेला जाएगा। जिसमें विराट कोहली स्क्वॉड में शामिल नहीं होंगे। इस जानकारी को BCCI ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि विराट कोहली ने पहले और दूसरे टेस्ट मैच में न खेलने का फैसला लिया है।

BCCI ने 2 टेस्ट मैचों के लिए टीम का किया था ऐलान

गौरतलब है कि BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों की सीरीज के 2 मुकाबले के लिए भारतीय टीम के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया था। जिसमें कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो कि टेस्ट मैच में टीम के लिए डेब्यू कर रहे हैं। जबकि कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो कि इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेलेंगे। वहीं विराट कोहली भी टीम में शामिल थे। फिलहाल अब वो दोनों शुरूआती टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे।

अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेले थे पहला T20 मैच

हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ 3 T20 मैचों के पहले मुकाबले में भी विराट कोहली नहीं खेले थे। जिसके बाद दूसरे और तीसरे मुकाबले में खेलते हुए नजर आए थे। बहरहाल एक बार फिर इंग्लैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews