
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में आईसीसी टी20 रैंकिंग (T20 Ranking) सामने आई है। इस रैंकिंग में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Koahli) ने जबरदस्त छलांग लगाते हुए सभी को चौंका दिया है। लगभग 14 बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए विराट कोहली 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
एशिया कप की शुरुआत होने से पहले इस रैंकिंग में विराट कोहली का नंबर 33वां था। टूर्नामेंट में अपनी लय में आने के बाद वह 29वें नंबर पर थे और अफगानिस्तान के खिलाफ लगाए गए शतक के बाद अब उनकी रैंकिंग 15 हो गई है।
Must Read- मीडिया पर बुरी तरह भड़की Taapsee Pannu, वायरल हुआ वीडियो
विराट कोहली एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो कई सालों तक T20 की रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज रहे हैं। अपनी रैंकिंग को सुधारने के लिए उनके पास अभी ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका T20 सीरीज का मौका है।
T20 रैंकिंग की बात की जाए तो पाकिस्तान के कैप्टन बाबर आजम एशिया कप शुरू होने से पहले नंबर वन बल्लेबाज थे। लेकिन एशिया कप में अपनी परफॉर्मेंस के चलते वो लुढ़क कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडन मार्करम दूसरे नंबर पर काबिज है। पहले नंबर पर पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हैं।
टी20 रैंकिंग की टॉप 10 लिस्ट की बात करें तो भारत का सिर्फ एक बल्लेबाज ही इस लिस्ट में शामिल है। सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उनके अलावा रोहित शर्मा 14वें और विराट कोहली 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं और गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार का सातवां नंबर है।
T20 की रैंकिंग में भारतीय महिला क्रिकेटरों ने भी अपना जलवा दिखाया है। बल्लेबाजों में स्मृति मांधना चौथे नंबर पर हैं और शेफाली वर्मा छठे स्थान पर हैं। जेमिमाह रॉड्रिग्स का दसवां स्थान है और हरमनप्रीत कौर ने 15वां स्थान हासिल किया है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

