Virat Kohli ने लपका शानदार कैच, फिर दिया ऐसा रिएक्शन, वायरल हुआ वीडियो

Virat Kohli ने लपका शानदार कैच, फिर दिया ऐसा रिएक्शन, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। फेमस क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) हमेशा ही अपने अनोखे अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आज जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने शानदार कैच लपका। इस कैच को लपकने के बाद उन्होंने जो सैल्यूट किया है उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर कैच पकड़ने के लिए कोहली ने शॉर्ट कवर पर डाइव लगाते हुए गेंद को लपक लिया। कैच पकड़ने के बाद उन्होंने सैल्यूट करते हुए सेलिब्रेशन किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कैच लेने के बाद विराट कुछ समय के लिए शांति से बैठे और इसके बाद जश्न मनाते हुए दिखाई दिए। उनकी हंसी को देखकर समझा जा सकता है कि उन्हें विश्वास नहीं था कि यह कैच उनके हाथ लग जाएगा।

View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

Must Read- Ujjain: बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम, वाद विवाद में युवक ने जहर खाकर दी जान

कोहली के इस शानदार कैच की वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे कोहली ने पहले से ही हाथों में गेंद पकड़ रखी थी। कुछ लोगों का कहना है कि यह देखकर पाकिस्तान जल गया होगा। इसके अलावा वीडियो पर और भी कमेंट देखे जा रहे हैं।

T20 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुका है। वहीं साउथ अफ्रीका के नेदरलैंड से हार जाने के बाद पाकिस्तान ने भी सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। आज भारत ने जिम्बाब्वे को हरा दिया है और सेमीफाइनल में इंग्लैंड से टीम का मुकाबला होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews