विराट कोहली का फैन्स को जवाब, ट्वीट कर कहा ‘मैंने खुद को कभी विगन नहीं बताया’

विराट कोहली का फैन्स को जवाब, ट्वीट कर कहा ‘मैंने खुद को कभी विगन नहीं बताया’

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के मौजूदा कप्तान विराट कोहली (Captain Virat Kohli) ने कुछ दिनों पहले अपनी डाइट हैबिट (Diet Habit) को लेकर एक ऐसा बयान दिया था जिसके बाद कई लोग उन्हें ट्रोल (Troll) कर रहे थे। जिसका जवाब देते हुए विराट ने ट्वीट कर कहा, ‘मैंने कभी खुद को विगन नहीं कहा…मैंने अपने आपको एक शाकाहारी की तरह रखा है। आप लोग लंबी सांसे लीजिए और सब्जियां खाइए।’

— Virat Kohli (@imVkohli) June 1, 2021

दरअसल विराट कोहली से एक फैन ने इंस्टाग्राम पर पूछा था कि आप कैसा डाइट लेते हैं, जिसके जवाब में कप्तान कोहली ने कहा, “ढेर सारी सब्जियां, कुछ अंडे, 2 कप कॉफी, दाल, क्विनोआ, ढेर सारा पालक, डोसा भी, लेकिन सब सीमित मात्रा में खाता हूं।”

विराट कोहली के इस जवाब पर फैंस ने ट्विटर पर जमकर ट्वीट किया, कई लोग कह रहे हैं कि विराट अंडा कैसे खा सकते हैं वो तो विगन हैं। तो कई लोगों ने कहा कि वो शाकाहारी है। जिसके जवाब में विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए कहा कि उन्होंने यह कभी नहीं कहा कि वो विगन है, सिर्फ शाकाहारी हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews