WCL 2025 में साउथ अफ्रीका चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच होगा फाइनल मैच, यहां जानें कब खेला जाएगा?

पाकिस्तान चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस के बीच 2 अगस्त को वार्मिंगहम के मैदान पर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड (WCL 2025) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। एक तरफ एबी डी विलियर्स होंगे, तो दूसरी ओर शाहिद अफरीदी। बता दें कि दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को एक रन से हरा दिया है।
WCL 2025 में साउथ अफ्रीका चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच होगा फाइनल मैच, यहां जानें कब खेला जाएगा?

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड 2025 (WCL 2025) के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस की टीमें आमने-सामने होंगी। बता दें कि पहला सेमीफाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच रद्द हो गया था। दरअसल, भारत चैंपियंस ने पाकिस्तान से मुकाबला खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके कारण पाकिस्तान को सीधे फाइनल में एंट्री मिल गई थी। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच खेला गया। इस रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका टीम ने ऑस्ट्रेलिया को एक रन से हरा दिया और फाइनल में जगह बना ली, जहां टीम की टक्कर पाकिस्तान चैंपियंस से होगी।

अब वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड 2025 की दोनों फाइनल टीमें डिसाइड हो गई हैं। साउथ अफ्रीका में जहां एबी डी विलियर्स, जेपी डुमिनी जैसे खिलाड़ी नजर आएंगे, वहीं पाकिस्तान टीम में शाहिद अफरीदी और कामरान अकमल जैसे खिलाड़ी देखने को मिलेंगे।

जानिए कैसा रहा दूसरा सेमीफाइनल मैच?

वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले पर नजर डाली जाए तो साउथ अफ्रीका टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी की थी। साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रनों का स्कोर खड़ा किया था। हालांकि स्कोर का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 185 रन तक पहुंच गई, हालांकि वह एक रन नहीं बना पाई, जिसके चलते साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने अंतिम गेंद पर जीत हासिल कर ली और दूसरे सेमीफाइनल को जीतकर फाइनल में जगह बना ली। साउथ अफ्रीका चैंपियंस की ओर से सबसे ज्यादा रन व्हेन वीक ने बनाए। व्हेन वीक ने 76 रनों की शानदार पारी खेली, हालांकि उनके अलावा स्मट्स ने 57 रनों की पारी खेली।

एबी डी विलियर्स पर रहेगी नजरे

वहीं अब फाइनल मुकाबले में एबी डी विलियर्स पर सभी की निगाहें रहेंगी। हालांकि सेमीफाइनल मुकाबले में वह सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इस टूर्नामेंट में उन्होंने कई बड़ी पारियां खेली हैं। अब देखना होगा कि क्या पाकिस्तान की गेंदबाजी एबी डी विलियर्स को रोक पाएगी। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 2 अगस्त को वार्मिंगहम के मैदान पर खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका चैंपियंस के कप्तान एबी डी विलियर्स टूर्नामेंट में दो शतक जड़ चुके हैं और खतरनाक बल्लेबाजी से टूर्नामेंट में तबाही मचा चुके हैं। अब ऐसे में पाकिस्तान की टीम के लिए डी विलियर्स को रोकना बहुत बड़ी चुनौती होगी। न सिर्फ एबी डी विलियर्स, बल्कि जे जे स्मट्स और व्हेन वीक भी इस सीजन अपना कमाल दिखा चुके हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews