Hindi News

WCL 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होगा सेमीफाइनल मुकाबला, क्या इसे भी किया जाएगा रद्द?

Written by:Rishabh Namdev
Published:
एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड में भारत और पाकिस्तान का महा मुकाबला होने जा रहा है। दरअसल, इस टूर्नामेंट की चार सेमीफाइनल टीमों में से एक भारत भी तय हो गई है। फाइनल से पहले भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में एक-दूसरे को टक्कर देंगे।
WCL 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होगा सेमीफाइनल मुकाबला, क्या इसे भी किया जाएगा रद्द?

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड 2025 का टूर्नामेंट इस बार खूब सुर्खियों में है। दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले लीग मैच को कैंसिल कर दिया गया था, जिससे इस टूर्नामेंट की खूब चर्चा हुई। लेकिन अब जब यह टूर्नामेंट अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है, ऐसे में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने को मिलने वाला है। दरअसल, भारत ने वेस्टइंडीज चैंपियंस को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारत के सेमीफाइनल में पहुंच जाने के चलते टूर्नामेंट की कुल चार सेमीफाइनल टीमें मिल गई हैं।

दरअसल अब देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या भारत और पाकिस्तान की टीमें सेमीफाइनल मुकाबला खेलने के लिए राजी होंगी। अगर यह सेमीफाइनल मुकाबला रद्द किया जाता है तो बाकी दो टीमों के बीच फाइनल की भिड़ंत देखने को मिल सकती है।

WCL 2025 की चार सेमीफाइनल टीमें

बता दें कि WCL 2025 की चार सेमीफाइनल टीमों में भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें शामिल हैं। हालांकि भारत ने इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक ही जीत हासिल की है, जो कि वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ रही, लेकिन इसी जीत ने टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है। भारतीय चैंपियंस ने पहले 5 में से सिर्फ एक मुकाबले में जीत हासिल की, लेकिन पॉइंट्स टेबल में रोचक समीकरण के चलते भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया। बता दें कि इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच 20 जुलाई को मुकाबला खेला जाना था, लेकिन दोनों टीमों ने खेलने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए गए।

कब खेला जाएगा सेमीफाइनल मुकाबला?

वहीं, अब वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों पर नजर डाली जाए तो इसमें हर टूर्नामेंट की तरह क्रॉस मैच खेले जाएंगे। दरअसल, टूर्नामेंट में टॉप पर पाकिस्तान चैंपियंस ने अपना सफर खत्म किया है, जबकि भारतीय टीम ने सबसे अंतिम सेमीफाइनलिस्ट के रूप में जगह बनाई है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा। वहीं, साउथ अफ्रीका चैंपियंस का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस से होगा। टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 31 जुलाई को एजेस बाउल और बर्मिंघम में खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 2 अगस्त को बर्मिंघम के मैदान पर खेला जाएगा। हालांकि अब देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या 31 जुलाई को होने वाला भारत और पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाएगा या फिर इसे फिर से रद्द करने का निर्णय लिया जाएगा।