
इस समय वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड 2025 का टूर्नामेंट खेला जा रहा है। यह टूर्नामेंट कई मायनों में खास है। दरअसल, इस टूर्नामेंट में कई बड़े खिलाड़ी नजर आने वाले हैं, इनमें क्रिस गेल, पोलार्ड, युवराज सिंह, एबी डी विलियर्स, मोहम्मद हफीज, शाहिद अफरीदी जैसे कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल है। लेकिन इस समय इस क्रिकेट टूर्नामेंट से ज्यादा चर्चा वेस्टइंडीज चैंपियन टीम की हो रही है। दरअसल, इस टीम ने कुछ ऐसा किया है जिसके चलते खूब सुर्खियां बटोरी हैं। बता दें कि वेस्टइंडीज चैंपियंस के लिए इस टूर्नामेंट में विशेष डिजाइन की गई एक जर्सी बनाई गई है, जिसमें 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया गया है।
अब वेस्टइंडीज चैंपियन की यह जर्सी खूब सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, इस जर्सी को क्रिकेट के इतिहास की सबसे महंगी जर्सी बताया जा रहा है। इसकी कीमत इतनी है कि अगर आप सुनेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे। चलिए इसके बारे में पूरी जानकारी जानते हैं।
जानिए कितनी है इस जर्सी की कीमत
दरअसल, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड के इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की टीम वेस्टइंडीज चैंपियंस के लिए जो जर्सी डिजाइन की गई है, उसकी कीमत लगभग ₹1 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। इस जर्सी में 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया गया है। यह जर्सी 10 ग्राम, 20 ग्राम और 30 ग्राम के संस्करण में उपलब्ध है। दरअसल, यह जर्सी ऐतिहासिक रूप से वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटरों क्लाइव लॉयड से लेकर क्रिस गेल और मॉडर्न जेनरेशन के बड़े-बड़े खिलाड़ियों के लिए समर्पित की गई है। वेस्टइंडीज टीम के लिए इस जर्सी को बनाने का काम लॉरेंस कंपनी द्वारा किया गया है। वहीं, कंपनी के संस्थापक राजकरण दुग्गल का कहना है कि यह सिर्फ एक जर्सी नहीं है, यह शाही शिल्प कौशल, सांस्कृतिक गौरव और खेल उत्कृष्टता का एक भरपूर उदाहरण है।
इस बड़े टूर्नामेंट में नजर आएंगे ये बड़े बड़े खिलाड़ी
दरअसल, यह जर्सी न सिर्फ वेस्टइंडीज के चैंपियंस खिलाड़ियों को समर्पित है, बल्कि इसे खास तौर पर उन महान खिलाड़ियों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में देखा जा रहा है। वेस्टइंडीज चैंपियन के मालिक और चैनल टू ग्रुप कॉरपोरेशन के अध्यक्ष अजय सेठी के मुताबिक, वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीम में ऐसे कई दिग्गज खिलाड़ी हैं। इसके अलावा, जर्सी उन वेस्टइंडीज के महान दिग्गज खिलाड़ियों को भी सच्ची श्रद्धांजलि देगी जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। बता दें कि वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगिताओं में से एक मानी जाती है। इस टूर्नामेंट में आपको डीजे ब्रावो, किरोन पोलार्ड, क्रिस गेल, हरभजन सिंह, शिखर धवन, सुरेश रैना, युवराज सिंह, इयोन मोर्गन, एलेस्टर कुक, एबी डी विलियर्स, हाशिम अमला, क्रिस मॉरिस जैसे तमाम बड़े खिलाड़ी नजर आएंगे।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

