जानिए रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट को लेकर क्या बोले हेड कोच गौतम गंभीर? पढ़ें यह खबर

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सिडनी में मिली हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी बात कही है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट को लेकर भी बयान दिया है।
जानिए रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट को लेकर क्या बोले हेड कोच गौतम गंभीर? पढ़ें यह खबर

सिडनी में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी सवालों का जवाब दिया। हार पर बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, “मैं हमेशा से चाहता हूं कि सभी खिलाड़ी, अगर उपलब्ध हों, तो घरेलू क्रिकेट जरूर खेलें। यह रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को बेहतर बनाने का सबसे शानदार तरीका है।”

दरअसल, सिडनी में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के चलते भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से भी बाहर हो गया है। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला एकदम शांत नजर आया।

विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर क्या बोले हेड कोच गौतम गंभीर

विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर जब हेड कोच गौतम गंभीर से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “इसका फैसला खुद सीनियर खिलाड़ियों को ही करना होगा।” गौतम गंभीर ने आगे कहा, “मैं किसी खिलाड़ी के भविष्य पर टिप्पणी नहीं कर सकता। यह पूरी तरह से खिलाड़ी का अपना फैसला होता है। लेकिन हां, उनमें अभी जुनून और भूख बाकी है। वे मजबूत खिलाड़ी हैं, और मैं आशा करता हूं कि भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए वे अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।”

कैसा रहा विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन?

वहीं, इस दौरान गौतम गंभीर ने सभी क्रिकेटरों को संदेश दिया कि उन्हें घरेलू क्रिकेट पर फोकस करना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से चाहता हूं कि सभी खिलाड़ी, अगर उपलब्ध हैं, तो घरेलू क्रिकेट पर ध्यान दें और इसे जरूर खेलें। यह रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को बेहतर करने का सबसे अच्छा विकल्प है।” दरअसल, पिछले एक साल में विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। रोहित शर्मा ने पिछली 15 टेस्ट पारियों में सिर्फ 164 रन बनाए हैं, जबकि विराट कोहली ने आखिरी 19 टेस्ट पारियों में मात्र 332 रन बनाए हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews