कहां और कितनी बजे से देख सकेंगे चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले? यहां जानिए पूरी जानकारी

19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है। पहला मुकाबला कल न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में होगा। इस खबर में हम आपको चैंपियंस ट्रॉफी में होने वाले सभी मुकाबलों की पूरी तारीख और समय बताने जा रहे हैं।
कहां और कितनी बजे से देख सकेंगे चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले? यहां जानिए पूरी जानकारी

कल से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का टूर्नामेंट शुरू होगा। पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम के बीच खेला जाएगा। हाल ही में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसमें न्यूजीलैंड की टीम ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में थोड़े ही समय में अब दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी, लेकिन इस बार आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों का सामना होगा।

न्यूजीलैंड की टीम बेहद शानदार फॉर्म में नजर आ रही है, हालांकि पाकिस्तान के पास आक्रामक गेंदबाजी है, जिससे न्यूजीलैंड के खतरनाक बल्लेबाजों को रोकने में पाकिस्तान की टीम कामयाब साबित हो सकती है।

कहां और कितनी बजे देख सकेंगे सभी मुकाबले

सभी क्रिकेट प्रेमियों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी के इस टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा और चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैच भारत में किस समय देखे जा सकेंगे। यदि आपके मन में भी ऐसे ही सवाल हैं, तो इस खबर में हम आपको सभी सवालों का जवाब देने वाले हैं। दरअसल, इस चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगे, हालांकि सभी मैच का टॉस दोपहर 2:00 बजे होगा। सभी मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा, आप इन मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर भी देख सकते हैं।

भारत के मुकाबले भी दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगे, जिन्हें स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा, जिसका सभी क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:

19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, नेशनल स्टेडियम, कराची

20 फरवरी- बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

21 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, नेशनल स्टेडियम, कराची

22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

23 फरवरी- पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

24 फरवरी- बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

26 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

27 फरवरी- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

28 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

1 मार्च- दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, नेशनल स्टेडियम, कराची

2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews