कौन है नीतीश कुमार रेड्डी? जिसने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को किया परेशान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में नीतीश कुमार रेड्डी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। चलिए जानते हैं कौन हैं नीतीश कुमार रेड्डी? जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को पहली पारी में परेशान कर दिया।
कौन है नीतीश कुमार रेड्डी? जिसने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को किया परेशान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के लिए नीतीश कुमार रेड्डी का टेस्ट डेब्यू हुआ है। दरअसल भारत की ओर से वह अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मुकाबला खेल रहे हैं। नितीश कुमार रेड्डी ने इस मैच में सभी को प्रभावित किया है। दरअसल एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों से पूरे भारतीय बल्लेबाज परेशान हो गए, तो वहीं भारत की ओर से एकमात्र बल्लेबाज नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को परेशान कर दिया।

बता दें कि भारत की पहली पारी सिर्फ 150 रनों पर सिमट गई। लेकिन इस पारी में कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिले। दरअसल पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सके। सिर्फ कुछ ही खिलाड़ी पहली पारी में डबल डिजिट को क्रॉस कर सकें।

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को किया परेशान

लेकिन इस मैच में एक भारतीय बल्लेबाज ने पूरे ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को परेशान कर दिया। जिसके बाद उनका नाम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। दरअसल यह नाम है नीतीश कुमार रेड्डी का। नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 रन बनाएं। उन्होंने इस पारी में सभी भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बनाएं। बता दें कि नीतीश कुमार रेड्डी आज भारत के लिए डेब्यू कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले नीतीश कुमार रेड्डी T20 इंटरनेशनल में भारत के लिए डेब्यू कर चुके हैं। आईपीएल में नीतीश कुमार रेड्डी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेलते हैं।

कौन है नितीश कुमार रेड्डी?

बता दें कि नीतीश कुमार रेड्डी का जन्म 26 मई 2003 को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम मैं हुआ था। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी के दम पर अपना नाम बनाया है। नीतीश कुमार रेड्डी फर्स्ट क्लास क्रिकेट आंध्र प्रदेश की ओर से खेलते हैं। उनके करियर पर नजर डाली जाए तो उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 15 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 11 इनिंग्स में 303 रन बनाए हैं। उनके सर्वश्रेष्ठ रन 76 है। इन 11 पारियों में उन्होंने दो अर्थशतक लगाए हैं। आईपीएल में उन्होंने सभी को प्रभावित किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews