कौन हैं यह मिस्ट्री गर्ल जिसकी युजवेंद्र चहल के साथ तस्वीर हो रही वायरल? जानिए पूरा सच!

इस समय युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसी कड़ी में अब युजवेंद्र चहल एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस मिस्ट्री गर्ल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
कौन हैं यह मिस्ट्री गर्ल जिसकी युजवेंद्र चहल के साथ तस्वीर हो रही वायरल? जानिए पूरा सच!

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल इस समय तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दावा किया जा रहा है कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच तलाक होने जा रहा है। हालांकि, अभी तक इसे लेकर दोनों की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। कुछ लोग इसे अफवाह बता रहे हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें युजवेंद्र चहल एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं।

इस वायरल तस्वीर के बाद दावा किया जा रहा है कि इस मिस्ट्री गर्ल के कारण ही धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के बीच दूरियां बढ़ी हैं और बात तलाक तक पहुंच गई है। चलिए जानते हैं आखिर यह मिस्ट्री गर्ल कौन है।

कौन हैं यह मिस्ट्री गर्ल?

दरअसल, मुंबई के होटल में युजवेंद्र चहल एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए। इसके बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। बता दें कि यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं, बल्कि RJ महवाश हैं। RJ महवाश और युजवेंद्र चहल की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में महवाश हरे रंग की ओवरसाइज स्वेटर पहने नजर आ रही हैं, जबकि युजवेंद्र चहल कैजुअल आउटफिट में दिख रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर यूजर्स का मानना है कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच के रिश्ते में दरार आ गई है और इसकी वजह यह मिस्ट्री गर्ल हो सकती हैं।

धनश्री वर्मा ने तोड़ी चुप्पी

हालांकि, कुछ यूजर्स का दावा है कि युजवेंद्र चहल और RJ महवाश केवल दोस्त हैं। हाल ही में दोनों ने क्रिसमस के दौरान लंच साथ किया था। वहीं, तलाक की खबरों के बीच धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर इन खबरों का खंडन किया है। धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मेरे बारे में बिना सच्चाई के बातें लिखी जा रही हैं और मेरी इज्जत को गिराया जा रहा है। मैंने अपने नाम और इज्जत को बनाने के लिए सालों मेहनत की है और मेरी चुप्पी कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत का प्रतीक है।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews