शिखर धवन के साथ कौन है यह मिस्ट्री गर्ल? सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रही वायरल

शिखर धवन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ब्रांड एंबेसडर हैं, जिसके चलते वह दुबई में भारत का मैच देखने पहुंचे थे। शिखर धवन ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिना जाता है।
शिखर धवन के साथ कौन है यह मिस्ट्री गर्ल? सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रही वायरल

चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो चुका है। पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम के बीच खेला गया था, जिसमें न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया। वहीं, दूसरा मुकाबला भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया। इसी दौरान, सोशल मीडिया पर भारत के स्टार खिलाड़ी शिखर धवन की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, इस तस्वीर में शिखर धवन एक विदेशी महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं।

फैंस कयास लगा रहे हैं कि शिखर धवन इस विदेशी महिला को डेट कर रहे हैं, हालांकि अब तक इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था, जिसे देखने शिखर धवन भी स्टेडियम पहुंचे थे।

शिखर धवन और इस विदेशी महिला के बीच दोस्ती है या कुछ और?

इस दौरान, उनके साथ स्टैंड में एक विदेशी महिला भी बैठी हुई नजर आई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई कि आखिर यह महिला कौन है और शिखर धवन और इस महिला के बीच दोस्ती है या कुछ और? जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले ही शिखर धवन का तलाक हो चुका है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या शिखर धवन एक बार फिर किसी विदेशी महिला को डेट कर रहे हैं? शिखर धवन ने आयशा मुखर्जी से 2012 में शादी की थी, लेकिन उनकी शादी सफल नहीं रही। हालांकि, दोनों का एक बेटा भी है। कुछ समय पहले ही दोनों के बीच तलाक हो चुका है। आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद से ही शिखर धवन अकेले जीवन बिता रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर भी फॉलो करते हैं शिखर धवन

शिखर धवन आए दिन सोशल मीडिया पर मजाकिया पोस्ट डालते रहते हैं, जिसके चलते वह चर्चाओं में रहते हैं। हालांकि, कुछ महीने पहले भी शिखर धवन को एक विदेशी महिला के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था, जिसके बाद उनकी चर्चा तेज हो गई थी। हाल ही में, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भी शिखर धवन एक विदेशी महिला के साथ नजर आए। जानकारी के अनुसार, यह महिला सोफी है, जिसे शिखर धवन इंस्टाग्राम पर भी फॉलो करते हैं। हालांकि, इससे यह तो साफ हो जाता है कि दोनों के बीच दोस्ती है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं या सिर्फ दोस्त हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews