किसे कहते थे अगला कपिल देव? जिसने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से कर दिया था सभी को हैरान, फिर करियर हो गया ऐसे खत्म!

क्या आप भारत के अगले कपिल देव कहे जाने वाले खिलाड़ी को जानते हैं? यह एक ऐसा खिलाड़ी था जिसे भारत का अगला सितारा माना जा रहा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह खिलाड़ी अंडर-19 क्रिकेट के टैलेंट को सीनियर क्रिकेट में ट्रांसफर नहीं कर सका।
किसे कहते थे अगला कपिल देव? जिसने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से कर दिया था सभी को हैरान, फिर करियर हो गया ऐसे खत्म!

आज हम आपसे एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बात कर रहे हैं, जो क्रिकेट की दुनिया का बेहद टैलेंटेड खिलाड़ी माना जाता था। एक समय पर इस खिलाड़ी को भारत का अगला कपिल देव भी कहा जाने लगा था। बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ी उसके फैन हो गए थे। इस खिलाड़ी ने आईपीएल मैच भी खेले हैं। दरअसल, आज हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, उसका नाम रितिंदर सिंह सोढ़ी है। रितिंदर सिंह सोढ़ी को एक समय पर भारत का अगला कपिल देव माना जाता था। इसके पीछे कई कारण थे—वह न सिर्फ कपिल देव की तरह बल्लेबाजी करते थे, बल्कि गेंदबाजी में भी कमाल करते थे। लेकिन वह कपिल देव की तरह नाम नहीं बना सके।

रितिंदर सिंह को क्रिकेट के कामयाब खिलाड़ियों में गिना जाता है, लेकिन शायद बहुत कम लोग उनके बारे में जानते हैं। उन्होंने जूनियर क्रिकेट में ही अपना नाम बना लिया था। उनमें गजब का ऑलराउंडर टैलेंट था। वे अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के उप-कप्तान भी रह चुके थे।

कैसा था रितिंदर सिंह सोढ़ी का करियर?

दरअसल, रितिंदर सिंह सोढ़ी ने 1996 से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। उन्होंने अंडर-15 वर्ल्ड कप के फाइनल में लॉर्ड्स में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी की। उन्होंने 82 रन बनाए और तीन विकेट भी झटके और पाकिस्तान टीम के खिलाफ भारत को वर्ल्ड कप में जीत दिलाई। जबकि मोहम्मद कैफ की कप्तानी में श्रीलंका में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता, जिसमें वे कप्तान भी रहे। न सिर्फ अंडर-19, उन्होंने रणजी ट्रॉफी में भी गजब का प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत के लिए 18 वनडे इंटरनेशनल मैच भी खेले, जिनकी 14 पारियों में वे मात्र 280 रन ही बना सके और 5 विकेट ही अपने नाम कर सके। जिसके चलते वह अपने अंडर-19 क्रिकेट के टैलेंट को इंटरनेशनल क्रिकेट में तब्दील नहीं कर सके। उम्मीद जताई जा रही थी कि रितिंदर सिंह सोढ़ी को आगे कई मौके मिलेंगे, लेकिन दक्षिण अफ्रीका टूर के बाद उन्हें स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गया और उनका करियर पूरी तरह से खत्म हो गया।

इस खिलाड़ी को कहा जाता था अगला विराट कोहली

न सिर्फ रितिंदर सिंह सोढ़ी, बल्कि एक और खिलाड़ी है जिसे देश का अगला विराट कोहली भी कहा जाता था। दरअसल, उस खिलाड़ी का नाम तन्मय श्रीवास्तव था, जिनकी कहानी एकदम उन्मुक्त चंद की तरह है। उन्मुक्त चंद की तरह ही तन्मय श्रीवास्तव भी अंडर-19 क्रिकेट के टैलेंट को सीनियर क्रिकेट तक नहीं ले जा सके। हालांकि उन्होंने आईपीएल में मैच खेले, लेकिन आईपीएल में भी फ्लॉप हो जाने के चलते उनका करियर पूरी तरह से खत्म हो गया।

जानिए तन्मय श्रीवास्तव का करियर

तन्मय श्रीवास्तव आईपीएल में 2008 से 2010 तक पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा रहे, जबकि 2011 में कोच्चि टस्कर्स केरल ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। 2012 में डेक्कन चार्जर्स की टीम ने अपनी टीम में शामिल किया, लेकिन इन 5 सालों में भी तन्मय श्रीवास्तव अपनी छाप नहीं छोड़ सके। उन्होंने आईपीएल में 7 मुकाबले खेले, जिनकी तीन पारियों में मात्र 8 रन बनाए। यह दिखाता है कि तन्मय श्रीवास्तव बुरी तरह फेल रहे।

सवाल उठता है कि इस समय तन्मय श्रीवास्तव की चर्चा क्यों हो रही है? दरअसल, मौजूदा समय में आईपीएल का 18वां सीजन, यानी आईपीएल 2025 चल रहा है। अब तन्मय श्रीवास्तव एक बार फिर आईपीएल से जुड़ने जा रहे हैं। अब तन्मय श्रीवास्तव आईपीएल में कमेंट्री करने जा रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews