रोमांचक हुई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की जंग, भारत, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में से कौन होगा फाइनलिस्ट?

भारत के लिए अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना मुश्किल होता जा रहा है। जबकि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के लिए भी मैच जीतना अब बेहद जरूरी हो चुका है। चलिए जानते हैं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पूरा समीकरण।
रोमांचक हुई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की जंग, भारत, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में से कौन होगा फाइनलिस्ट?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की जंग अब और भी रोमांचक हो गई है। दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज से इसके दो फाइनलिस्ट डिसाइड हो सकते हैं। इस समय टेस्ट चैंपियनशिप के टेबल पर टॉप पर साउथ अफ्रीका विराजमान है, लेकिन साउथ अफ्रीका को फाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान से दो मुकाबले जीतना होंगे। जबकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के लिए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया इस समय दूसरे स्थान पर है और भारत प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। भारत को दो मैच जीतना जरूरी है, जबकि आस्ट्रेलिया को भी अब दो मैचों में जीत जरूरी है। ऑस्ट्रेलिया और भारत के अलावा साउथ अफ्रीका को भी दो मैच जीतना जरूरी है।

भारत के लिए खड़ी हुई बड़ी मुश्किल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के समीकरण को समझा जाए तो अब भारतीय टीम का फाइनल में पहुंचने का समीकरण दूसरी टीमों से डिसाइड होगा। अगर साउथ अफ्रीका पाकिस्तान से मैच हार जाती है, तो भारतीय टीम के लिए यह अच्छी खबर होगी। लेकिन अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से तीसरा टेस्ट मैच हार जाती है, तो भारतीय टीम के लिए फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बेहद कम हो जाएगी। हालांकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहा तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ की और बढ़ रहा है।

भारत कैसे फाइनल में पहुंचेगा?

यदि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह टेस्ट मैच ड्रॉ हो जाता है, तो दोनों टीमों को चार-चार अंक दिए जाएंगे। लेकिन इन चार अंकों के चलते भारतीय टीम बड़ी दुविधा में फंस जाएगी। दरअसल भारतीय टीम अभी तीसरे स्थान पर है और उसे पहले स्थान पर पहुंचने के लिए ज्यादा अंकों की जरूरत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब दो और मुकाबले बाकी है। ऑस्ट्रेलिया दोनों मुकाबले में जीत जाती है तो वह फाइनल में पहुंच जाएगी। जबकि साउथ अफ्रीका पाकिस्तान से अगर दोनों मुकाबले जीत जाती है, तो वह भी फाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसे में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका पर निर्भर रहना होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews