कौन करेगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी? आज आईसीसी की बैठक में हो सकता है इसपर फैसला

आज आईसीसी की एक बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर बड़ा फैसला आ सकता है। दरअसल आज की इस बैठक में टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को दी जाएगी या नहीं इस बात का फैसला किया जाएगा।
कौन करेगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी? आज आईसीसी की बैठक में हो सकता है इसपर फैसला

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी को लेकर लगातार तनाव देखने को मिल रहा है। दरअसल इस बार ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान द्वारा की जा रही है। ऐसे में भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं भारत की ओर से साफ कर दिया गया है कि वह पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी खेलने नहीं जाएगी। जबकि पाकिस्तान ने भी साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित नहीं किया जाएगा।

वहीं आईसीसी की ओर से दुबई में शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान पीसीबी को अल्टीमेटम दिया गया है। आईसीसी ने कहा है कि यदि पीसीबी हाइब्रिड मॉडल के लिए राजी नहीं होता है तो, पाकिस्तान के बिना टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। दरअसल हाइब्रिड मॉडल पर अगर मैच होते हैं तो भारतीय टीम अपने मैच यूएई में खेल सकती है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी किसके पास रहेगी?

बीते दिन आईसीसी की मीटिंग में शेड्यूल को लेकर फैसला नहीं हो सका। दरअसल मीटिंग को पोस्टपोन कर दिया गया। ऐसे में आज का दिन बहुत खास माना जा रहा है। दरअसल आज आईसीसी बैठक में यह फैसला कर सकता है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी किसके पास रहेगी। और यदि इसकी मेजबानी पाकिस्तान के पास जाती है तो, भारतीय टीम किस प्रकार से अपने मुकाबले खेलेगी। हालांकि भारत की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान अपने मुकाबले खेलने नहीं जाएगी। भारत की ओर से आईसीसी से टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित करवाने की मांग की गई है।

आज मीटिंग में लिया जाएगा बड़ा फैसला

दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच खेला जाना है। लेकिन अभी तक इसका शेड्यूल सामने नहीं आया है। वही आज यानी शनिवार को आईसीसी की एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें भारत को लेकर भी फैसला आ सकता है। इसके साथ ही आज मीटिंग में यह भी फैसला हो सकता है कि हाइब्रिड मॉडल पर टूर्नामेंट को आयोजित करवाया जाएगा या नहीं। रिपोर्ट्स की माने तो आईसीसी ने माना है कि भारत के बिना टूर्नामेंट का महत्व बहुत कम है। यदि भारत इस टूर्नामेंट से बाहर होता है तो, प्रसारण अधिकारों से भी पैसा नहीं मिलेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews