क्या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले मोहम्मद शमी को मिलेगा NCA से फिटनेस क्लीयरेंस? भारत के लिए खड़ी हो सकती है मुश्किल!

क्या मोहम्मद शमी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम का हिस्सा बन पाएंगे? दरअसल अभी तक मोहम्मद शमी को नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) की ओर से फिटनेस क्लीयरेंस नहीं दिया गया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या उन्हें इस बड़े टूर्नामेंट से पहले यह क्लीयरेंस मिलेगा।
क्या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले मोहम्मद शमी को मिलेगा NCA से फिटनेस क्लीयरेंस? भारत के लिए खड़ी हो सकती है मुश्किल!

मोहम्मद शमी पिछले काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। उनकी वापसी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं अब महज 2 महीने का समय चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रह गया है। ऐसे में मोहम्मद शमी की कमी टीम को इस बड़े टूर्नामेंट में खल सकती है। दरअसल मोहम्मद शमी को अभी तक नेशनल क्रिकेट अकादमी की ओर से क्लीयरेंस नहीं दिया गया है।

ऐसे में मोहम्मद शमी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टूर्नामेंट भी मिस कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो भारतीय टीम के सामने एक बार फिर तेज गेंदबाजी को लेकर दुविधा खड़ी हो जाएगी। दरअसल मोहम्मद शमी भारतीय टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाजों में से एक हैं। ऐसे में उनकी कमी को पूरा करना टीम इंडिया के लिए मुश्किल हो सकता है।

मोहम्मद शमी को NCA की ओर से क्लीयरेंस अभी तक नहीं मिला

मोहम्मद शमी ने अपना आखिरी मैच भारतीय टीम के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेला था। जिस दौरान उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि वनडे वर्ल्ड कप में चोंटिल हो जाने के बाद मोहम्मद शमी T20 वर्ल्ड कप 2024 में भी खेलते हुए दिखाई नहीं दिए थे। उम्मीद जताई जा रही थी कि मोहम्मद शमी में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, हालांकि मोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी में बंगाल की टीम से खेलते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि शमी को जल्द ही भारतीय टीम का हिस्सा बना लिया जाएगा। लेकिन अभी तक नेशनल क्रिकेट अकादमी की ओर से मोहम्मद शमी को फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिला है, ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या 2025 चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मोहम्मद शमी को NCA की ओर से क्लीयरेंस दिया जाएगा।

क्या आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए दिखाई देंगे शमी?

मोहम्मद शमी के करियर की बात करें तो शमी ने 101 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 195 विकेट लिए हैं। मोहम्मद शमी वनडे फॉर्मेट में 5.55 की इकोनॉमी और 23.68 के एवरेज के साथ बॉलिंग कर रहे हैं। ऐसे में उनकी गैर मौजूदगी में भारतीय टीम के सामने मुश्किल खड़ी हो सकती है। हालांकि भारतीय टीम के पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप जैसे तेज गेंदबाज के विकल्प हैं, लेकिन मोहम्मद शमी एक अनुभवी गेंदबाज है। भारतीय फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि मोहम्मद शमी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। यह देखना अब दिलचस्प होगा कि क्या चैंपियंस ट्रॉफी से पहले नेशनल क्रिकेट अकादमी द्वारा मोहम्मद शमी को फिटनेस क्लीयरेंस मिल जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews