क्या चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले मैदान तैयार कर पाएगा पाकिस्तान? जानिए क्या है ICC डेडलाइन!

चैंपियंस ट्रॉफी का टूर्नामेंट 19 फरवरी से खेला जाएगा, लेकिन अब तक पाकिस्तान में मैदान पूरी तरह तैयार नहीं हो सके हैं। हालांकि, अब इन मैदानों को तैयार करने की आखिरी तारीख को लेकर नया अपडेट सामने आया है।
क्या चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले मैदान तैयार कर पाएगा पाकिस्तान? जानिए क्या है ICC डेडलाइन!

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। इस टूर्नामेंट को लेकर काफी विवाद देखने को मिला था। हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने में मात्र एक महीने का समय रह गया है, लेकिन अब तक पाकिस्तान में स्टेडियम पूरी तरह तैयार नहीं हुए हैं। सोशल मीडिया पर अलग-अलग तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिनमें रावलपिंडी, कराची और लाहौर के मैदानों में अब तक बैठने की व्यवस्था भी नहीं हो सकी है।

कुछ मैदानों में अभी भी निर्माण कार्य जारी है, जिससे आईसीसी और पीसीबी के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। दरअसल, एक महीने के भीतर सभी मैदानों की पूरी व्यवस्था करनी है, लेकिन अब तक आधा काम भी पूरा नहीं हो सका है।

कब तक करना है मैदान तैयार?

पीटीआई न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान को 11 फरवरी तक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मैदान तैयार करने होंगे। इसके बाद अन्य कार्य किए जाएंगे। आईसीसी ने पाकिस्तान को 11 फरवरी की अंतिम तारीख दी है, जबकि इससे पहले पीसीबी को 31 जनवरी की डेडलाइन दी गई थी। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान में स्टेडियम को फिनिशिंग टच देने का काम शुरू हो चुका है, लेकिन कई मैदान अभी भी निर्माण कार्य से गुजर रहे हैं। हालांकि, इसे जल्द ही पूरा करने का दावा किया जा रहा है।

पहला मुकाबला इस मैदान पर खेला जाएगा

वहीं, पाकिस्तान मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मैदान को तय समय में तैयार करना लगभग असंभव लग रहा है। इसके बावजूद, पीसीबी के अधिकारी बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले सभी मैदान पूरी तरह तैयार कर लिए जाएंगे। कराची के मैदान में अभी भी निर्माण कार्य जारी है, जबकि टूर्नामेंट का पहला मैच 19 फरवरी को इसी मैदान में खेला जाना है। यह मुकाबला पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच होगा, जिससे सभी की नजरें इस पर टिकी हुई हैं कि यह मैदान कब तक पूरी तरह तैयार होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews