IPL 2024: क्या आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे ऋषभ पंत? जानिए पंत को लेकर NCA का रुख, यहां पढ़े पूरी खबर

IPL 2024: क्या आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे ऋषभ पंत? जानिए पंत को लेकर NCA का रुख, यहां पढ़े पूरी खबर

IPL 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, जिन्होंने करीब एक साल से चोंट के चलते क्रिकेट नहीं खेला हैं, वहीं अब उनकी आईपीएल 2024 में वापसी पर सस्पेंस बन गया है। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2024 के अपने स्क्वाड में शामिल नहीं किया है, जिसके चलते अब उनके खेलने पर सस्पेंस खड़ा हो गया है।

फिटनेस रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई:

एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली ने पहले कहा था कि पंत फिट हैं और आईपीएल 2024 में खेल सकते हैं, लेकिन अब तक फिटनेस रिपोर्ट सामने नहीं आई है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपने स्क्वाड में भी शामिल नहीं किया है, हालांकि टीम मैनेजमेंट बीसीसीआई से पंत को एक्स्ट्रा प्लेयर के तौर पर टीम में शामिल करने के लिए रिक्वेस्ट कर सकती है।

एनसीए के अनुसार पंत मैच खेलने के लिए फिट नहीं:

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषभ पंत को अब तक बीसीसीआई से फिटनेस टेस्ट पास होने का सर्टिफिकेट नहीं मिला है, जिससे उनके आईपीएल 2024 में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। इसके अलावा, नेशनल क्रिकेट एकेडमी के एक्सपर्ट क्रिकेटर ने भी पंत को मैच के लिए फिट नहीं माना है, इसका मतलब है कि एनसीए के अनुसार पंत मैच खेलने के लिए फिट नहीं हुए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट, सौरव गांगुली, ने इस मामले पर कोई जानकारी साझा नहीं की है और इसे खंडन भी किया है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट बीसीसीआई से पंत को एक्स्ट्रा प्लेयर के रूप में टीम में शामिल करने के लिए रिक्वेस्ट कर सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews