भारत की बेटियों ने कल रविवार को इतिहास रच दिया, मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम में खेले गए विश्वकप के फ़ाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से करारी शिकस्त देकर भारत की झोली में महिला क्रिकेट का विश्व कप भी डाल दिया, उनकी इस जीत से पूरा देश झूम उठा, मध्य प्रदेश में भी इस जीत का जश्न जारी है, चैम्पियन टीम को सीएम डॉ मोहन यादव ने बधाई दी वहीं टीम में शामिल मध्य प्रदेश की बेटी क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा सीएम ने की।
भारत ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में विश्व कप ट्राफी जीत कर साबित कर दिया कि वाकई में “बेटियां, बेटों से कम नहीं है” अपना पांचवा विश्व कप खेल रही हरमन के जज्बे ने और गिव अप नहीं करने की जूनून ने ही आज उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया क्योंकि टूर्नामेंट में लगातार तीन मैच हारने के बाद भी सेमी फ़ाइनल में पहुंचना फिर वहां 7 बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फ़ाइनल में पहुंचना फिर भारत को गौरव दिलाना जीतने की जिद वाला खिलाड़ी ही कर सकता है।
MP के छतरपुर की बेटी क्रांति गौड़ का योगदान
खास बात ये है इस जीत में मध्य प्रदेश को भी विशेष खुश होने का मौका दिया है, मध्य प्रदेश एक छतरपुर की बेटी क्रांति गौड़ भी इस विश्व चैम्पियन टीम का हिस्सा है, टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाली क्रांति ने फ़ाइनल मुकाबले में भी अच्छी गेंदबाजी की, जब हरमन ने क्रांति को गेंद थमाई तो क्रांति ने 3 ओवर में मात्र 16 रन हालाँकि अंगूठे में चोट के कारण उसे मैदान से कुछ समय के लिए बाहर बैठना पड़ा लेकिन दबाव वाले मुकाबले में किफायती गेंदबाजी करना बड़ी बात है।
क्रांति को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये, सीएम डॉ मोहन यादव की घोषणा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश के बेटियां आगे बढ़ रहीं हैं भारत का गौरव बढ़ा रहीं है और इसमें मध्य प्रदेश की बेटी भी शामिल है तो ये बहुत ख़ुशी की बात है।
Moments etched in history 🤩 #CWC25 pic.twitter.com/QexK9A1yGE
— ICC (@ICC) November 2, 2025
विश्व विजयी महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी बॉलर क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि
मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली हैं क्रांति , सीएम डॉ मोहन यादव ने की घोषणा@CMMadhyaPradesh #womanworldcup pic.twitter.com/9kFR3ZHAaY
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) November 3, 2025
बेटियों ने लहराया भारत का परचम…
आईसीसी महिला विश्व कप-2025 भारत के नाम कर मां भारती को गौरवान्वित करने वाली @BCCIWomen की खिलाड़ियों को बधाई एवं हार्दिक अभिनंदन।
यह विजय 'नए भारत' की नारी शक्ति की नई उड़ान है।
जय हो 🇮🇳#CWC25 #INDWvsSAW #TeamIndia #INDvSA #Final… pic.twitter.com/3IFBcPQHeX
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 2, 2025
क्रांति गौड़ के घर बटी मिठाइयाँ
क्रांति गौड़ के घर जश्न, बेटी की बोलिंग ने कर दिया कमाल, भारत आया विश्व कप, बढ़ाया प्रदेश का मान
क्रांति के कोच राजीव बिल्थरे के साथ छतरपुर के पेप्टेक टाउन में लोगों ने चलाई आतिशबाजी, दी बधाई@CMMadhyaPradesh@BCCIWomen @ImHarmanpreet#worldcup2025 #womanworldcup pic.twitter.com/lbjyKiiK0w
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) November 2, 2025
इंदौर में मनाया गया जीत का जश्न
महिला विश्वकप जीत के जश्न में डूबा इंदौर
तिरंगामय हुआ राजबाड़ा#indore #womanworldcup #worldcup2025 pic.twitter.com/IYSILhs8RB
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) November 2, 2025






