विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज होगी आमने-सामने, यहां जानिए मुकाबले से जुडी पूरी जानकारी

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज लंदन के द ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। बता दें कि छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पूरे टूर्नामेंट में अब अजेय रही है।
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज होगी आमने-सामने, यहां जानिए मुकाबले से जुडी पूरी जानकारी

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब नॉकआउट दौर में पहुंच चुका है। दरअसल पहला सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास बड़े मैच खेलने का अनुभव है, लेकिन मौजूदा फॉर्म ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में दिखाई देती है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज के पास 2016 फाइनल का इतिहास दोहराने का मौका है, जब उसने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना पहला विश्व कप जीता था।

दरअसल इस मुकाबले में केवल फाइनल का टिकट ही दांव पर नहीं होगा, बल्कि दो अलग-अलग क्रिकेट सोच भी आमने-सामने होंगी। ऑस्ट्रेलिया लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर मैदान में उतरेगा जबकि वेस्टइंडीज दबाव में बेहतर खेल दिखाने की कोशिश करेगा।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम बनकर सामने आई है। टीम ने ग्रुप चरण में अपने सभी मुकाबले जीते और किसी भी विरोधी को वापसी का मौका नहीं दिया। दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, पाकिस्तान और भारत जैसी टीमों को हराकर उसने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन संतुलित रहा है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर डालें नजर

वहीं हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में है। दोनों टीमों के बीच अब तक 19 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया ने 17 मैच जीते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भी दोनों टीमों की छह भिड़ंत हुई हैं, जिनमें पांच बार ऑस्ट्रेलिया विजेता रहा। हालांकि, वेस्टइंडीज की सबसे बड़ी जीत 2016 विश्व कप फाइनल में आई थी, जब उसने ऑस्ट्रेलिया को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। यही वजह है कि रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में होने के बावजूद वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं लिया जा सकता है।

एलिस पेरी और हेली मैथ्यूज पर रहेंगी सबसे ज्यादा नजरें

दरअसल ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी ऑलराउंडर एलिस पेरी इस टूर्नामेंट में शानदार लय में हैं। उन्होंने जरूरत पड़ने पर टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला है और गेंद से भी अहम योगदान दिया है। कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स की अगुआई में गेंदबाजी आक्रमण भी लगातार प्रभावी रहा है। उनके अलावा एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी और फीबी लिचफील्ड जैसी खिलाड़ी किसी भी समय मैच का रुख बदल सकती हैं।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), लूसी हैमिल्टन, किम गार्थ।

वेस्टइंडीज: हेली मैथ्यूज (कप्तान), डेंड्रा डॉटिन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, जहजारा क्लैक्सटन, चिनेल हेनरी, जेनिलीया ग्लासगो, आलिया अलीन, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, अश्मिनी मुनिसर

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews