मैरी कॉम ने नहीं लिया संन्यास, कहा – ‘मेरी बातों को गलत समझा गया’

मैरी कॉम ने नहीं लिया संन्यास, कहा – ‘मेरी बातों को गलत समझा गया’

Mary Kom Retirement: कुछ समय पहले भारतीय बॉक्सिंग की स्टार खिलाडी और 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन, मैरी कॉम के सन्यास को लेकर फैली खबर को मैरीकॉम ने गलत बताते हुए ख़ारिज कर है। उन्होंने कहा है की- ‘मैंने अभी तक संन्यास की घोषणा नहीं की है और मेरी बात को गलत तरीके से सामने रखा गया। जब भी मुझे इसकी घोषणा करनी होगी, मैं व्यक्तिगत रूप से मीडिया के सामने आऊंगी। मैंने कुछ मीडिया रिपोर्ट देखी हैं जिनमें कहा गया है कि मैंने संन्यास की घोषणा कर दी है और यह सच नहीं है।’

इंटरनेशनल नियमों की रोक:

दरअसल मैरी का कहना था – ‘मुझे इंटरनेशनल मुक्केबाजी संघ के नियमों के कारण आगे के कंपीटीशन में हिस्सा नहीं लेने की अनुमति नहीं है। मुझमें अब भी कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने की भूख है, लेकिन इंटरनेशनल मुक्केबाजी संघ के नियम ऐसा करने की इजाजत नहीं देते हैं।”

अपना करियर 2000 में शुरू किया था:

मैरी कॉम ने बॉक्सिंग की दुनिया में अपना करियर 2000 में शुरू किया था और उसके बाद ही उन्होंने बार-बार अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने महिला बॉक्सिंग के क्षेत्र में कई अद्भुत कार्य किए हैं और 6 बार विश्व चैम्पियन बनने का मुकाम हासिल किया।

मैरी कॉम ने अपने करियर के दौरान कई बड़े खिलाड़ियों को हराया और भारत का नाम दुनिया भर में रोशन किया। उन्होंने ओलंपिक्स में भी भारत का परिचय रोशन किया और देश के लिए स्वर्ण पदक जीता।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews