Oldest Sports Trophies: ये है दुनिया की सबसे पुरानी स्पोर्ट्स ट्रॉफियां, 100 सालों से ज्यादा पुराना है इतिहास

Oldest Sports Trophies

Oldest Sports Trophies History: दुनिया में कई तरह के खेल अलग अलग तरीके से खेले जाते हैं जिनका इतिहास काफी पुराना है। हर खेल की हार और जीत का फैसला खिलाड़ियों के हाथ में आने वाली ट्रॉफी करती है। यह भी कहा जा सकता है कि ट्रॉफी इतिहास में दर्ज किए गए एक बेहतरीन क्षण का साक्ष्य होती है, जो खिलाड़ियों के साथ दर्शकों के दिल में भी खास जगह रखती है।

आप दुनिया भर में खेले जाने वाले तमाम तरह के खेल और उन्हें खेलने वाले खिलाड़ियों के बारे में तो भली-भांति जानते होंगे। लेकिन आज हम आपको दुनिया की सबसे पुरानी ट्रॉफियों के बारे में जानकारी देते हैं और बताते हैं कि आखिरकार इनका किस खेल से संबंध है।

दुनिया की सबसे पुरानी ट्रॉफी

स्टेनली कप

दुनिया की सबसे पुरानी ट्रॉफी की बात की जाए तो सबसे पहले स्टेनली कप का नाम सामने आता है। क्योंकि यह काफी पुराना हॉकी टूर्नामेंट है। 1892 में इस कब को कनाडा में बनाया गया था और 1893 में ये पहली बार विजेता को दी गई थी।

Oldest Sports Trophies

द एशेज अर्न

क्रिकेट दुनिया भर में कितना मशहूर है यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसके बारे में लगभग हर व्यक्ति जानता है। यह ट्रॉफी 1882 से 83 के बीच बनाई गई थी और इसका निर्माण ऑस्ट्रेलिया के सनबरी में हुआ था। 1893 में इसे पहली बार जीत के तौर पर दिया गया था। छोटे से साइज की ट्रॉफी आमतौर पर प्रतियोगिताओं में दिखाई नहीं देती है लेकिन इसकी प्रतिष्ठा काफी प्रसिद्ध है। इसमें पहले एशेज क्रिकेट की राख शामिल है।

Oldest Sports Trophies

कलकत्ता कप

हर किसी को जानकर हैरानी होगी लेकिन रग्बी के लिए मशहूर कलकत्ता कप की शुरुआत भारत से हुई गई। इस में दी जाने वाली ट्रॉफी का निर्माण भी भारत के कोलकाता में किया गया है। 1878 में बनाई गई इस ट्रॉफी को 1879 में अवॉर्ड के तौर पर पहली बार दिया गया था।

Oldest Sports Trophies

विंबलडन ट्रॉफी

टेनिस दुनियाभर में पसंद किया जाने वाला एक मशहूर खेल है और इसके प्रतिष्ठित विंबलडन टूर्नामेंट की शुरुआत लंदन में की गई थी। 1877 में इसका पुरुष सिंगल्स शुरू किया गया था और उसी साल यह ट्रॉफी बनाकर अवॉर्ड के तौर पर दी गई थी। 1887 से इस खेल में महिलाओं की भी एंट्री हुई और ये कप उन्हें भी दिया जाने लगा। 1886 में इस खेल में पुरुष डबल्स की शुरुआत की गई और उसके 65 साल बाद महिला डबल्स के मैच भी खेले जाने लगे। ये टेनिस की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी में से एक है।

Oldest Sports Trophies

स्कॉटिश कप

फुटबॉल दुनिया का सबसे प्रसिद्ध खेल है जिसका फैनबेस अन्य किसी खेल के मुकाबले काफी ज्यादा है। इस क्षेत्र में स्कॉटिश कब काफी प्रसिद्ध है इसकी ट्रॉफी 1874 में स्कॉटलैंड में बनकर तैयार हुई थी। इसी साल इसे विजेता टीम को दिया गया था और आज तक यह बहुत प्रसिद्ध है।

Oldest Sports Trophies

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews