इस दिग्गज ने की WTC Final 2025 के विनर की भविष्यवाणी! कहा – ‘इस टीम से जीतना मुश्किल’

WTC Final 2025 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें भिड़ने जा रही हैं। वहीं इस मैच से पहले ही पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी ने कहा कि कंगारुओं के पास है 'जीतने की मानसिकता' और दबाव झेलने का अनुभव है, जो उन्हें फाइनल का फेवरेट बना सकता है। क्या साउथ अफ्रीका अपनी पहली ICC ट्रॉफी जीत पाएगा या फिर ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार WTC जीत जाएगा?
WTC Final 2025

11 जून से लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल खेला जाएगा। लेकिन मुकाबले से पहले ही टेंशन और चर्चा का माहौल बन गया है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टॉम मूडी ने मैच से तीन दिन पहले ही अपने बयान से सनसनी मचा दी है। दरअसल उनका मानना है कि ICC टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की सोच और तैयारी दोनों अलग होती है, और यही उन्हें फाइनल में बढ़त दिला सकती है।

दरअसल टॉम मूडी ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से बातचीत में कहा कि ऑस्ट्रेलिया जब भी बड़े मुकाबले खेलता है, वह सामान्य टीम से अलग नजर आता है। उन्होंने कहा, “ICC इवेंट्स में ऑस्ट्रेलियाई टीम का रवैया अलग होता है। उनके खिलाड़ी दबाव के नीचे बेहतर प्रदर्शन करते हैं, क्योंकि वे बचपन से अपनी पुरानी पीढ़ियों को ट्रॉफी जीतते हुए देखते आए हैं। उनमें जीत की मानसिकता गहराई तक बसी है।”

क्या दक्षिण अफ्रीका तोड़ेगी दो दशकों का सूखा?

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पिछले WTC फाइनल (2023) में भारत को हराकर खिताब जीता था और अब एक बार फिर खिताब बचाने के इरादे से उतर रही है। टीम के पास मजबूत तेज गेंदबाजी अटैक, अनुभवी बैटिंग लाइनअप और बेहतरीन कप्तानी का साथ है। यही वजह है कि क्रिकेट के दिग्गज ऑस्ट्रेलिया को थोड़ा आगे मान रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम भले ही अभी तक कोई ICC ट्रॉफी ना जीत पाई हो, लेकिन हाल के प्रदर्शन ने सबको चौंकाया है। पिछले दो सालों में टीमचैंपियंस ट्रॉफी, T20 वर्ल्ड कप और अब WTC फाइनल तक पहुंच चुकी है। खास बात ये है कि अब उनके पास फॉर्म में चल रहे युवा खिलाड़ी भी हैं और अनुभव रखने वाले सीनियर्स भी।

दक्षिण अफ्रीका के पास खोने को कुछ नहीं

लेकिन टॉम मूडी मानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया को यहां एक बढ़त इस वजह से भी मिलती है क्योंकि वह ऐसे हाई-प्रेशर मुकाबलों का ज्यादा अनुभव रखती है। उन्होंने कहा, “अगर आप लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट से बाहर हैं और अचानक इंग्लैंड में जाकर कंडीशन से तालमेल बैठाना है, तो यह चुनौती बड़ी होती है। ऑस्ट्रेलिया ऐसे हालातों में ज्यादा सहज नजर आती है।” हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के पास खोने को कुछ नहीं है और यह चीज उन्हें खतरनाक बना सकती है। अगर शुरुआती दो सेशन में अफ्रीकी टीम ने पकड़ बना ली, तो ऑस्ट्रेलिया के लिए राह आसान नहीं होगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews