ICC Test Ranking: यशस्वी जायसवाल ने ICC टेस्ट रैंकिंग के टॉप 10 में बनाई जगह, रोहित शर्मा को भी हुआ फायदा

ICC

ICC Test Ranking: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर धमाल मचाया हुआ है। टेस्ट सीरीज में एक तरफ वो बड़े रिकॉर्ड्स बनाने में कामयाबी हासिल कर रहें हैं तो दूसरी तरफ पूर्व खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स को तोड़ने का काम भी कर रहे हैं। इसी बीच बुधवार को इंटरनेशन क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टेस्ट रैंकिंग की ताजा लिस्ट जारी की, जिसमें यशस्वी ने एक उपलब्धि और हासिल कर ली है।

टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब हुए यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों में शानदार बल्लेबाजी की है। इस दौरान उन्होंने कुल 4 मैचों में सबसे ज्यादा 655 रन बनाए हैं। वहीं बीते सप्ताह ICC की टेस्ट रैंकिंग की लिस्ट में 727 रेटिंग के साथ 12वें पायदान पर थे, जोकि अब बढ़कर टॉप 10 में शामिल हो गए हैं। बता दें यशस्वी जायसवाल अब 727 रेटिंग के साथ दो पायदान की छलांग लगाकर 10वें स्थान पर आ गए हैं। हालांकि उन्होंने सप्ताह के बीच मैच न होने के कारण कोई भी रन नहीं बना पाया। लेकिन और बल्लेबाजों की खराब प्रदर्शन के कारण रेटिंग में बिना फर्क 10वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

ICC टेस्ट रैंकिंग के टॉप बल्लेबाज

  • केन विलियमसन- 870 रेटिंग
  • जो रूट- 799 रेटिंग
  • स्टीव स्मिथ- 789 रेटिंग
  • डेरिल मिचेल- 771 रेटिंग
  • बाबर आजम- 768 रेटिंग
  • उस्मान ख्वाजा- 755 रेटिंग
  • दमुथ करुणारत्ने- 750 रेटिंग
  • विराट कोहली- 744 रेटिंग

रोहित शर्मा को हुआ फायदा

कप्तान रोहित शर्मा को भी ताजा टेस्ट रैंकिंग में दो पायदान का फायदा हुआ है। रोहित अब 13वें से सीधा 11वें पायदान पर आ गए हैं। बता दें कप्तान रोहित शर्मा की रेटिंग अब 720 है। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और मार्नश लाबुशेन को टेस्ट रैंकिंग में नुकसान हो गया है। जहां ट्रेविस हेड 12वें पायदान पर आ गए हैं वहीं मार्नश लाबुशेन 13वें पायदान पर खिसक गए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews