T20 World Cup 2024: यहाँ होगी T20 विश्व कप की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग, फ्री में देख सकेंगे मुकाबले, जानें पूरी डिटेल

वेस्टइंडीज और यूएसए के संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाला T20 विश्व कप के आगाज में महज कुछ ही दिन बचे हुए हैं। इस बार कुल 20 देशों की क्रिकेट टीम शामिल हो रही हैं।
T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024: T20 विश्व कप 2024 के लिए क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल, वेस्टइंडीज और यूएसए के संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाला T20 विश्व कप के आगाज में महज कुछ ही दिन बचे हुए हैं। इस बार कुल 20 देशों की क्रिकेट टीम शामिल हो रही हैं। वहीं इसके लिए सभी क्रिकेट टीमों ने अपने स्क्वॉड का ऐलान भी कर दिया है। वहीं, इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम जानेंगे कि T20 विश्व कप को लाइव कहां देख सकते हैं?

यहाँ देख सकेंगे लाइव

T20 विश्व कप 2024 की शुरूआत 1 जून से होने वाला है। वहीं, इस टूर्वामेंट के सभी मुकाबलों को लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर देखा जा सकता है। इसके अलावा डिज्नी प्लस हॉटस्टार के मोबाइल एप पर फ्री में देखा जा सकता है। वहीं भारत को T20 विश्व कप में केवल एक वार्म अप मैच खेलने का मौका मिला है, जोकि 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ यूएसए के न्यूयार्क शहर में नवनिर्मित नसाउ काउंटी स्टेडियम में खेला जाएगा।

ग्रुप-ए में है भारत

T20 विश्व कप 2024 में शामिल सभी 20 टीमों के लिए चार ग्रुप बनाया गया है। चारों ग्रुप में 5-5 टीमें शामिल हैं। भारत की टीम को ग्रुप-ए में शामिल किया गया है। वहीं, भारत के अलावा इस ग्रुप में पाकिस्तान, कनाडा, यूएसए, आयरलैंड की टीम शामिल हैं।

भारत का ये रहा शेड्यूल

  • पहला मैच- 5 जून- आयरलैंड
  • दूसरा मैच- 9 जून- पाकिस्तान
  • तीसरा मैच- 12 जून- यूएसए
  • चौथा मैच- 15 जून- कनाडा
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews