युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम, कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम, कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Yuzvendra Chahal New Record: लखनऊ में टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच रविवार को चल रहा है। इस दौरान भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इस दिलचस्प मैच के दौरान युजवेन्द्र चहल ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होनें अपने शानदार गेंदबाजी कई दिग्गजों को पछाड़ दिया है।

हासिल की ये उपलब्धि

चहल के नाम सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड बन चुका है। इस उपलब्धि से उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को भी पीछे छोड़ दिया है। भुवनेश्वर कुमार ने 87 मैचों में 90 विकेट हासिल किए थे। वही चहल ने 75 मैच में 91 विकेट हासिल कर इतिहास रचा है। लिस्ट के तीसरे नंबर पर आश्विन (72 विकेट), चौथे नंबर पर बुमराह (70 विकेट) और पाँचवे नंबर पर हार्दिक पांड्या (64 विकेट) हैं।

खेली शानदार पारी

भारतीय टीम के प्रसिद्ध गेंदबाज को ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर एलेन को बोल्ड कर दिया रिवर्स स्वीप करने की कोशिश के बाद भी गेंद बल्ले पर आने की जगह सीधा विकेट पर जा लगा। हालांकि एलेन 10 गेंदों पर 11 रनों की पारी खेली है। लेकिन इस बीच ने चहल अपने ओवर में कोई भी रन नहीं दिया है। इसी के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज के रूप में अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews