युजवेंद्र चहल के गुप्त मैसेज से फैंस हुए कंफ्यूज, सोशल मीडिया पर दिए मजेदार रिएक्शंस

युजवेंद्र चहल के गुप्त मैसेज से फैंस हुए कंफ्यूज, सोशल मीडिया पर दिए मजेदार रिएक्शंस

खेल, डेस्क रिपोर्ट। युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा एक्शन और मनोरंजन का सम्पूर्ण पैकेज है, यूजी क्रिकेट के मैदान पर अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को नचाते है वहीं उनकी पत्नी धनश्री सभी को नचाती क्योंकि वह पेशे से डेंटिस्ट के साथ-साथ एक बहुत अच्छी डांसर भी है। यह कपल आय दिन अपने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करता है, जिसे फैंस से बहुत ज्यादा प्यार मिलता है। लेकिन अभी कुछ घंटो से ही दोनों की तरफ से किए गए कुछ बदलावों की वजह से फैंस कंफ्यूज हो गए है।

दरअसल, धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से चहल सरनेम हटा लिया है, जबकि यूजी ने भी अपनी स्टोरी से गुप्त मैसेज शेयर किया है। 32 वर्षीय चहल ने लिखा था, “नया जीवन लोड हो रहा है …. (New Life Loading…)’।

इसके बाद से कुछ लोग सोच रहे हैं कि उनके वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानी है तो कुछ लोग अनुमान लगा रहे हैं कि चहल का गुप्त संदेश कुछ अच्छा है और वह जल्द ही पिता बन सकते हैं।

अब पूरा मामला क्या है, ये तो बहुत जल्द पता ही चल जाएगा पर फिलहाल युजवेंद्र चहल 27 अगस्त से होने वाले एशिया की तैयारियों में जुटे हुए है। इस टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम का सामना चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। हालांकि, लेग स्पिनर के लिए पिछला आईपीएल सीजन शानदार रहा था। जहां उन्होंने 27 विकेट चटकाए थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews