युजवेंद्र चहल को हुआ डेंगू, जानिए कितने समय के लिए क्रिकेट से बनाना पड़ेगी दूरी?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल अब कुछ समय तक क्रिकेट से दूरी बनाए रखेंगे। दरअसल डेंगू और चिकनगुनिया के चलते युजवेंद्र चहल की फिटनेस परेशानी बन गई है। हाल ही में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में भी चहल बीमार होने के चलते नहीं खेल पाए थे।
युजवेंद्र चहल को हुआ डेंगू, जानिए कितने समय के लिए क्रिकेट से बनाना पड़ेगी दूरी?

युजवेंद्र चहल पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन वह डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि हाल ही में खेले गए सैयद मुश्ताक अली टी20 के फाइनल में युजवेंद्र चहल नजर नहीं आए। जानकारी के मुताबिक युजवेंद्र चहल को डेंगू और चिकनगुनिया हो गया है। इस समय वह इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उनकी फिटनेस भी परेशानी बनी हुई है। वहीं अब फिटनेस के चलते युजवेंद्र चहल को लंबे समय तक क्रिकेट से दूरी बनाना पड़ सकता है। इसे लेकर युजवेंद्र चहल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी साझा की है।

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए युजवेंद्र चहल ने बताया कि उन्हें डेंगू और चिकनगुनिया हो गया है, जिससे उनके शरीर पर काफी असर पड़ा है और इसी वजह से वह मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में हरियाणा की टीम से नहीं जुड़ पाए।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

दरअसल युजवेंद्र चहल ने नवंबर में हरियाणा की ओर से आखिरी बार मुकाबला खेला था। युजवेंद्र चहल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप मुकाबले हरियाणा की टीम से खेले थे। इसके बाद से ही वह लगातार क्रिकेट से दूर हैं। अब पूरी तरह से साफ हो चुका है कि उन्हें डेंगू और चिकनगुनिया हुआ है, जिसकी वजह से उनकी हालत बिगड़ गई थी और डॉक्टरों की ओर से अब उन्हें पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी गई है। सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले से पहले युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी सेहत को लेकर अपडेट दिया। उनका कहना था कि वह हरियाणा के साथ फाइनल में मैदान में उतरना चाहते थे, लेकिन बीमारी के कारण ऐसा नहीं हो सका।

इंडियन टीम से बाहर चल रहे हैं

हालांकि युजवेंद्र चहल की ओर से यह साफ नहीं किया गया है कि वह कब तक मैदान में वापसी कर सकते हैं, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि युजवेंद्र चहल विजय हजारे ट्रॉफी में मैदान में उतर सकते हैं। 24 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है। शुरुआती ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में वह आराम कर सकते हैं, लेकिन नॉकआउट में वह टीम से जुड़ सकते हैं। युजवेंद्र चहल की वापसी अब पूरी तरह से फिटनेस पर निर्भर करेगी। वह भारतीय क्रिकेट टीम से भी बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार अगस्त 2023 में भारत के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से ही उन्हें टीम में मौका नहीं दिया गया है, हालांकि डोमेस्टिक क्रिकेट में युजवेंद्र चहल ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews