एक बार फिर चर्चा में आए युजवेंद्र चहल, सोशल मीडिया पर लिखा – ‘यहां सब गड़बड़ाया हुआ है’

युजवेंद्र चहल पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। धनश्री वर्मा से तलाक की खबरें लगातार वायरल हो रही हैं, हालांकि अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि तलाक हुआ है या नहीं। अब युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी लगाई है, जिसकी जमकर चर्चा की जा रही है।
एक बार फिर चर्चा में आए युजवेंद्र चहल, सोशल मीडिया पर लिखा - 'यहां सब गड़बड़ाया हुआ है'

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा लंबे समय से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। दरअसल, युजवेंद्र चहल की ओर से बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की गई थी। कुछ समय बाद खबरें आईं कि दोनों के बीच तलाक को मंजूरी दे दी गई है, हालांकि बाद में धनश्री के वकील ने स्पष्ट किया कि तलाक नहीं हुआ है और अभी भी कार्यवाही जारी है। वहीं, अब एक बार फिर युजवेंद्र चहल की पोस्ट चर्चा में आ गई है।

सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल की इस पोस्ट ने सभी को संशय में डाल दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई, जिसमें स्वर्गीय अमेरिकी लेखिका मिशेल में चलमार का एक कोट शेयर किया गया है।

यहां सब गड़बड़ाया हुआ है: युजवेंद्र चहल

इसके बाद एक बार फिर युजवेंद्र चहल चर्चा में आ गए। चहल ने भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके चलते उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इसी वजह से वे अपने फैंस के साथ लगातार सोशल मीडिया पर जुड़े रहते हैं और चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में चहल ने लिखा, “यहां सब गड़बड़ाया हुआ है, नम्रता से पेश आइए।” इस पोस्ट के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि चहल व्यक्तिगत रूप से ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं।

यहां सब गड़बड़ाया हुआ है: युजवेंद्र चहल

सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आई

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब चहल और धनश्री के तलाक की खबरों के बीच उनकी सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आई हो। इससे पहले भी चहल द्वारा कुछ ऐसी पोस्ट शेयर की गई थीं। कुछ समय पहले उन्होंने लिखा था, “भगवान हमेशा मेरे साथ रहा है।” वहीं, दूसरी ओर, एक और मुद्दा उठ रहा है कि क्या धनश्री ने चहल से अलग होने के लिए 60 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगी है। हालांकि, अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews