BAN VS ZIM: बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने टीम का किया ऐलान, यह खिलाड़ी करेगा कप्तानी

T20 विश्व कप के पहले बांग्लादेश के साथ खेले जाने वाली T20 सीरीज में जिम्बाब्वे की टीम की कप्तान सिंकदर रजा करने वाले हैं।
Zimbabwe

BAN VS ZIM: T20 विश्व कप 2024 टूर्नामेंट का आगाज जून महीने के शुरूआत से होगा। वहीं इससे पहले जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज होने जा रही है। इसके लिए जिम्बाब्वे की टीम बांग्लादेश का दौरान करने वाली है। इसके लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं विस्तार से…

सिंकदर रजा संभालेंगे टीम की कमान

T20 विश्व कप के पहले बांग्लादेश के साथ खेले जाने वाली T20 सीरीज में जिम्बाब्वे की टीम की कप्तान सिंकदर रजा करने वाले हैं। वहीं इस सीरीज की शुरूआत 3 मई से होने वाली है। इसके अलावा जिम्बाब्वे क्रिकेट की 15 सदस्यीय टीम में एक अनकैप्ड खिलाड़ी ऑलराउंडर जॉनाथन कैंपबेल को शामिल किया गया है, जोकि स्पिन गेंदबाज के साथ बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। इसके अलावा तदिवानाशे मारुमानी फराज अकरम की टीम में वापसी हुई है।

ये रहा शेड्यूल

जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच 5 T20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसका शेड्यूल ये है-

  • पहला T20 मैच- 3 मई 2024- जोहुर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटगांव
  • दूसरा T20 मैच- 5 मई 2024- जोहुर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटगांव
  • तीसरा T20 मैच- 7 मई 2024- जोहुर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटगांव
  • चौथा T20 मैच- 10 मई 2024- शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, ढाका
  • पांचवा T20 मैच- 12 मई 2024- शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, ढाका

T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की 15 सदस्यीय टीम

सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, जॉनाथन कैंपबेल, क्रेग एर्विन, ल्यूक जोंगवे, जॉयलॉर्ड गम्बी, तदिवानाशे मारुमानी, क्लाइव मडांडे, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, रिचर्ड नगारवा, आइंस्ले एनडलोवु और सीन विलियम्स खिलाड़ी शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews