Cybersecurity Alert: 1200 सरकारी Websites बनी हैकर्स का टारगेट, जारी हुआ अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर

Cybersecurity Alert: 1200 सरकारी Websites बनी हैकर्स का टारगेट, जारी हुआ अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर

Cybersecurity Alert: इंडोनेशिया के साइबर अटैक ग्रुप ने 1200 सरकारी वेबसाइटों को अपना टारगेट बनाया है। जिसे लेकर गृहमंत्रालय की एक संस्था इंडियन साइबरक्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने गुरुवार को CERT को अलर्ट जारी किया है। इस लिस्ट में देश के अलग प्रदेशों की वेबसाइटें शामिल है।

अलर्ट में बताया गया है कि इंडोनेशिया में स्थित हैक्टिविस्ट इंडोनेशिया नामक हैकर्स के ग्रुप द्वारा 1200 सरकारी वेबसाइट्स की एक लिस्ट तैयार की गई है। जिसमें कई राज्य और केंद्र सरकार की वेबसाइट्स शामिल हैं। जिसे लेकर भारतीय साइबर सुरक्षा एजेसियाँ सतर्क हो चुकी हैं। I4C के मुताबिक हैकर्स वेबसाइटों की इस तरीके से टारगेट बना रहे हैं कि वेबसाइट खुलते ही क्लोज हो जाएगा।

इससे पहले भी हैकर्स भारत की सरकारी वेबसाइट्स को अपना निशाना बना चुके हैं। पिछले साल ही AIIMS पर बड़ा Ransomeware अटैक हुआ था। जिसके कारण अस्पताल की कई सुविधाएं और डेटा प्रभावित हुए थे। केवल 2022 में ही भारत सरकार ने 19 रैनसमवेयर का सामना किया था। इतना ही नहीं मलेशिया के हैकर्स ग्रुप द्वारा सरकारी वेबसाइटों में गड़बड़ी की गई थी। इस दौरान पैगंबर मुहम्मद से जुड़े कमेंट्स में छेड़खानी हुई थी।

इसके आलाव सभी सरकारी अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। ताकि वे किसी भी इंजीनियरिंग अटैक में ना फंसे। साथ ही किसी भी अनजान ईमेल और लिंक पर क्लिक ना करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी सॉफ्टवेयर को अपडेट रखने की सलाह दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews