5G Service In MP: भोपाल-इंदौर के बाद अब इन 2 शहरों में होगी 5जी सर्विस की शुरुआत, बस कुछ दिन बाकी

5G Service In MP: भोपाल-इंदौर के बाद अब इन 2 शहरों में होगी 5जी सर्विस की शुरुआत, बस कुछ दिन बाकी

5G Service In MP: नया साल शुरू होने से पहले भोपाल और इंदौर के नागरिकों को Jio 5जी सर्विस की सौगात मिल चुकी है। इन दोनों ही शहरों के लिए हाई स्पीड नेटवर्क की घोषणा हो चुकी है। इसी के साथ जियो मध्यप्रदेश में 5जी सेवाएं देने वाला पहला ऑपरेटर बन चुका है। वहीं इस लिस्ट में एमपी के 2 अन्य शहर भी शामिल हो चुके हैं। ग्वालियर और जबलपुर में जनवरी 2023 से सेवाएं शुरू की जाएगी।

जनवरी 2023 में प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है। जिसके उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में चुनिंदा शहरों में 5जी सर्विस लॉन्च करने के आदेश जारी कर दिए हैं। 29 दिसंबर यानि आज से राजधानी भोपाल और सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। वहीं जबलपुर और ग्वालियर को लेकर तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यह कहा जा रहा है जनवरी में ही सेवाएं आरंभ होगी।

हाल ही में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन महाकाल से 5जी सर्विस का ऐलान कर दिया था। आज से पहले यह सुविधा केवल महाकाल परिसर के लिए सीमित था। इस दौरान उन्होंने इंदौर के लिए भी सेवाएं शुरू करने का ऐलान किया था। उन्होनें यह कहा था की 30 दिनों से अंदर इंदौर में सुविधा मिलेगी, लेकिन उससे पहले ही जियो की सर्विस यह शुरू हो चुकी है। आने वाले समय में 5जी सेवाएं का और भी विस्तार हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews