5G स्पेक्ट्रम कि नीलामी हुई खत्म, JIO रहा टॉप पर, देश में 5जी आने से होंगे ये बदलाव, जानें कितनी होगी कीमत

5G स्पेक्ट्रम कि नीलामी हुई खत्म, JIO रहा टॉप पर, देश में 5जी आने से होंगे ये बदलाव, जानें कितनी होगी कीमत

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 5G स्पेक्ट्रम (5G Spectrum)कि नीलामी खत्म हो चुकी है। दूरसंचार मंत्री आश्विन वैष्णव ने नीलामी पूरी होने कि जानकारी दी। मंत्री के मुताबिक देश में 72098 Mhz में से 51236 Mhz स्पेक्ट्रम बिक चुके हैं। नीलामी के दौरान सभी कंपनियों ने 1,50,173 करोड़ रुपये कि बोली लगाई है। जिसमें सबसे आगे रिलांयस जियो रहा। जियो ने कुल 24,740Mhz स्पेक्ट्रम को अपने नाम किया। इस दौरान रिलांयस जियो ने 700Mhz, 800Mhz, 1800Mhz, 3300Mhz और 26Ghz की बोलियाँ लगाकर टॉप पर रहा। वहीं इस रेस में एयरटेल दूसरे नंबर रहा और 19867Mhz स्पेक्ट्रम को खरीदा।

यह भी पढ़े… पलाश का फूल कर देगा आपको मालामाल, इन 2 उपायों से होगी धन की वर्षा, जानें यहाँ

वहीं अडाणी डेटा नेटवर्क्स ने 2626Ghz एयरवेव की बोली लगाकर 400Mhz की खरीददारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार को 4जी के मुकाबले 5जी की नीलामी में दोगुनी आमदनी हुई है। जियो से इस नीलामी में 88,078 करोड़, एयरटेल ने 43,084 करोड़, अडाणी डेटा नेटवर्क्स ने 212 करोड़ और वोडाफोन-आईडिया ने 18,784 करोड़ के स्पेक्ट्रम की खरीददारी की है। सूत्रों की माने तो इस साल अक्टूबर से 5जी सेवाएं भारत में शुरू हो सकती है। जिसके बाद देश में कई बदलाव होंगे। 12 शहरों में सितंबर से ही टेस्टिंग के लिए 5जी सुविधाएं शुरू कर दी जाएंगी। वहीं पूरे भारत मे 5जी की स्पीड पहुंचे में 2023 की पहली तिमाही का समय लग सकता है।

यह भी पढ़े… Lipstick बन सकती है कैंसर सहित कई घातक रोगों की वजह, इस रंग के पीछे छिपे हैं बड़े खतरे

क्यों है 5G खास?

5G उन्ही रेडियो फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल करेगा जो मौजूद वाईफाई, मोबाईल डेटा और सैटेलाइट संचार पर काम करता है। जिसका मतलब यह है की कंपनियां 5जी नेटवर्क के लिए आपके आस-पास में कोई अन्य टॉवर को इंस्टॉल नहीं करेगी। वहीं यह भी कहा जा रहा है 5जी आर्टफिशियल इंटेलिजेंस को और भी अधिक उन्नत बनाएगा। हॉस्पिटल, डाटा संग्रह, हवाई अड्डों, स्मार्ट सिटी और स्मार्ट ऑफिस के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़े… Name Astrology : अपने पति का भाग्य खोल देती है इन 3 नामाक्षर की लड़कियां, ये है मान्यता

कितनी होगी 5जी की कीमत

यह अनुमान लगाए जा रहे हैं की आने वाले दिनों में 5जी प्लान की कीमत 4जी से अधिक होगी। क्योंकि नीलामी में कंपनियों ने अधिक का भुगतान किया है। अब तक कई देशों में 5जी की सुविधाएं शुरू हो चुकी है, उन देशों में देखा जाए तो 4जी और 5जी में अंतर होता है। अमेरिका में 4जी अनलिमिटेड की सुविधा 68 डॉलर में उपलब्ध होती है तो वहीं 5जी की समान सुविधा 89 डॉलर में मिलती है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है की भारत में 5जी की कीमत 4जी की तुलना में 10-30 फीसदी अधिक होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews