अमेज़न प्राइम डे सेल में Samsung Galaxy S24 Ultra पर ₹55,000 से ज़्यादा की छूट!, जानिए iPhone 15 और OnePlus डील्स की डिटेल्स

अमेज़न प्राइम डे सेल 2025 सेल में Samsung Galaxy S24 Ultra ₹74,999 में मिल सकता है। 12 जुलाई से शुरू हो रही सेल में iPhone 15, OnePlus और Galaxy M36 जैसे फोन्स पर जबरदस्त ऑफर मिलेंगे। HDFC कार्ड और एक्सचेंज डील्स के साथ कीमत और भी कम हो सकती है। जानिए बेस्ट डील्स और फीचर्स की पूरी जानकारी।
amazon-prime-day sale-2025-samsung-s24-ultra-iphone 15-offers-hdfc-discount-details

Amazon Prime Day 2025 की शुरुआत 12 जुलाई से हो रही है और इस बार स्मार्टफोन खरीदारों के लिए जबरदस्त डील्स लाई जा रही हैं। Samsung Galaxy S24 Ultra, जिसकी असली कीमत ₹1,29,999 है, सेल में ₹74,999 तक में मिल सकता है। साथ में HDFC कार्ड ऑफर और एक्सचेंज बोनस जैसे फायदे भी जोड़े जाएंगे। iPhone 15 और OnePlus 13s जैसे डिवाइसेज़ पर भी खास छूट की घोषणा हुई है।

12 जुलाई से 14 जुलाई तक चलने वाली Amazon Prime Day सेल 2025 में Samsung Galaxy S24 Ultra पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट देखने को मिलेगा। यह फोन 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वैरिएंट में ₹74,999 की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध होगा। HDFC क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 4,500 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल सकती है, जबकि पुराने फोन के बदले एक्सचेंज ऑफर में 25,000 रुपये तक की छूट संभव है। यह ऑफर सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध रहेगा। सेल में iPhone 15, OnePlus Nord 5 और Oppo Reno 14 जैसे डिवाइसेज़ पर भी भारी छूट की उम्मीद की जा रही है।

Samsung Galaxy S24 Ultra में क्या है खास?

Samsung Galaxy S24 Ultra एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसमें 6.8-इंच QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स ब्राइटनेस मिलती है, जो तेज धूप में भी बेहतरीन व्यूइंग अनुभव देता है।

फोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए परफॉर्मेंस का पावरहाउस है। कैमरा की बात करें तो 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP पेरिस्कोप लेंस, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो सेंसर के साथ क्वाड-कैमरा सेटअप है। 5,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ Galaxy AI फीचर्स इस फोन को स्मार्ट और फ्यूचर रेडी बनाते हैं।

प्राइम डे सेल में मिलेंगे ये शानदार ऑफर भी

सेल में सिर्फ S24 Ultra ही नहीं, बल्कि कई नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स पर छूट मिलेगी। Galaxy M36, OnePlus Nord 5, iQOO Z10 Lite और Oppo Reno 14 जैसे फोन डिस्काउंट में आ सकते हैं। साथ ही स्मार्ट टीवी, टैबलेट, लैपटॉप, और ऑडियो डिवाइसेज़ पर 40% तक छूट का वादा किया गया है। HDFC कार्ड से नो-कॉस्ट EMI और बंडल ऑफर्स भी सेल में मौजूद होंगे। कुछ डील्स सेल से पहले ही लाइव हो सकती हैं, इसलिए यूजर्स को अलर्ट रहना होगा क्योंकि स्टॉक सीमित हो सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews