दिवाली तक उज्जैन के बाजारों में पुलिस का पहरा, अश्वारोही दल संभालेगा भीड़ और ट्रैफिक

उज्जैन में दीपावली तक पुलिस की नजर चप्पे चप्पे पर रहने वाली है। एसपी प्रदीप शर्मा ने अश्वारोही दल को सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए मैदान में उतारा है। वो खुद बाजार का निरीक्षण करने निकले।
Ujjain

दिवाली के त्योहार को लेकर उज्जैन पुलिस लगातार सख्त नजर आ रही है। अब बढ़ती हुई भीड़ और ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस ने नई योजना बनाई है। इसके तहत आज से लगाकर दीपावली तक सुबह शाम पुलिस के वाहन प्रमुख बाजारों में गश्त करेंगे। जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल होंगी।

पुलिस की इस सुरक्षा व्यवस्था में अश्वारोही दल को भी शामिल किया गया है। ये दल बाजार में घूमकर ट्रैफिक कंट्रोल और भीड़ को संभालने में मदद करेगा। वही संदिग्ध वस्तुओं की जांच पड़ताल करने के लिए बीडीडीएस की टीम को भी तैनात किया गया है।

सुरक्षा और ट्रैफिक संभालेगा अश्वारोही दल

ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए मैदान में उतरे अश्वारोही दल के साथ एसपी प्रदीप शर्मा ने बाज़ारों का पैदल जायजा लिया। इस दौरान बीडीडीएस की टीम भी उनके साथ मौजूद थी। पुलिस का ये काफिला कोट मोहल्ला, छत्री चौक और नगर निगम के पीछे लगे हुए पटाखा बाजारों से निकला। यह टीम सुबह 9 से 2 बजे तक और शाम 6 से 12 बजे तक बाजारों में गश्त करने वाली है।

दुकानों का किया गया निरीक्षण

इस निरीक्षण के दौरान पुलिस की टीम ने पटाखा दुकानों की भी जांच पड़ताल की। इस दौरान जिन दुकानदारों के पास लाइसेंस नहीं थे। उन्हें लाइसेंस या फिर इसका प्रिंटआउट दुकान पर लगाने के निर्देश दिए गए। कुछ जगहों पर फायर एस्टिंगविशर नहीं थे। इन दुकानों को पुलिस ने बंद करवा दिया।

नियमों का पालन करने के निर्देश

पूरी टीम के साथ गश्त करने निकले एसपी ने दुकानदारों से ये जगहों पर पटाखे बेचने और सुरक्षा नियमों का पालन करने को कहा है। इस दौरान पुलिस का एक मानवीय चेहरा भी दिखाई दिया। जब दुकानदार से धानी बताशे खरीदकर पुलिस टीम ने एक दूसरे से खुशियां साझा की।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews