
मध्यप्रदेश सरकार 9 नवंबर को गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाएगी। इस अवसर पर प्रदेशभर में गौ-पूजन और पशुपालक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के तहत वृंदावन गांवों में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता पशुपालकों को सम्मानित किया जाएगा।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार दोपहर 12:30 बजे होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र के साथ पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से एक साथ दी जाएगी। मुख्यमंत्री प्रदेश के टॉप 10 दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को सांकेतिक रूप से सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम पशुपालन एवं डेयरी विभाग, श्रीकृष्ण पाथेय न्यास और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य वृंदावन गांवों में आयोजित गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत पशुपालकों को प्रोत्साहित करना है। साथ ही गौवंश का संरक्षण और संवर्धन करना, उत्कृष्ट गौपालन को बढ़ावा देना और पशुपालकों को सम्मानित कर उन्हें आधुनिक एवं उन्नत पशुपालन के लिए प्रेरित करना है।
उत्कृष्ट पशुपालकों को मिलेगा पुरस्कार
वृंदावन गांवों में आयोजित गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्रमाण-पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। विजेताओं को क्रमशः एक लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। सभी विजेता पशुपालकों को पुरस्कार राशि एक साथ डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जाएगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के टॉप 10 दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को सांकेतिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।
- प्रथम स्थान – 1 लाख रुपये
- द्वितीय स्थान – 50 हजार रुपये
- तृतीय स्थान – 25 हजार रुपये
गौशालाओं को 60 करोड़ का अनुदान, प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केंद्र
- इस दिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की 3 हजार से अधिक पंजीकृत गौशालाओं में संरक्षित 5.51 लाख गोवंश के भरण-पोषण के लिए सितंबर माह की 60 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान राशि डीबीटी से अंतरित करेंगे।
- इसके अलावा राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और पशुपालन के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। गोवर्धन पर्व के महत्व को प्रदर्शित करती विशेष झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
गोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य स्तरीय कार्यक्रम में गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेता पशुपालकों को करेंगे पुरस्कृत
RM : https://t.co/rX2WmLA9qO
@DrMohanYadav51 @mp_husbandry
#JansamparkMP https://t.co/SIxDnyvzgO— Jansampark MP (@JansamparkMP) November 5, 2026
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

